क्या आप भी ऐसे ऐप्स की तलाश में जिसकी मदद से कोई भी वेबसाइट से ऑडियो या विडियो डाउनलोड कर सकें, अगर आपका जवाब हाँ है तो आप बिलकुल सही जगह पर हैं।

हमने नीचे 04 सबसे अच्छे एप्लीकेशन के बारे में बताया है जो ऑनलाइन सोशल मीडिया प्लेटफार्म जैसे यूट्यूब, फेसबुक इत्यादि से गाना या कोई भी वीडियो को डाउनलोड करने की सुविधा देते हैं।

हमारे द्वारा बताये गए ऐप्स आपको प्ले स्टोर में उपलब्ध नही है, नीचे बताये गए सभी एप्लीकेशन को थर्ड पार्टी वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा या फिर नीचे दिए गए लिंक से भी डाउनलोड कर सकते हैं।

शायद आपके मन में यह सवाल आ रहा होगा की आखिर बताये गए सभी ऐप्स प्ले स्टोर में क्यों नही है तो इसका सीधा और सरल सा जवाब है की ये सभी ऐप्स प्ले स्टोर के नियम को फॉलो नही करते हैं इसलिए ये ऐप्स प्ले स्टोर में मौजूद नही है। आइये अब इन ऐप्स के बारे में:

ऑडियो वीडियो डाउनलोड करने वाला ऐप्स

ऑडियो वीडियो डाउनलोड करने वाला ऐप्स

विडमेट

विडमेट ऐप डाउनलोड कैसे करें

Vidmate ऐप सबसे पॉपुलर डाउनलोडर ऐप है, जिसमें मूवी और गानों के साथ कई प्लेटफार्म के वीडियो को डाउनलोड कर सकते हैं। यह विंडोज, आईओएस और पीसी जैसे सभी प्लेटफॉर्म के लिए भी उपलब्ध है। यह ऐप ऑडियो डाउनलोड करने के लिए वीडियो के ऑडियो को एक्सट्रेक्ट करने की सुविधा देता हैं। Vidmate App में आपके लिए कुछ सरप्राइज हैं, आइए जानते हैं इसके कुछ खास फीचर्स के बारे में।

विडमेट ऐप के फीचर

  • वीडियो गुणवत्ता: एचडी (720p), फुल एचडी और 3GP से लेकर किसी भी क्वालिटी के वीडियो डाउनलोड किए जा सकते हैं।
  • आप यहां Youtube वीडियो को (MP3, MP4, M4A) ऑडियो वर्शन भी प्राप्त कर सकते हैं। इसकी गुणवत्ता 128KBPS से 320KBPS तक होती है।
  • आप इस ऐप से फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया साइटों के कंटेंट को डाउनलोड कर सकते हैं।
  • इस ऐप की मदद से आप अपने किसी दोस्त या रिश्तेदार का WhatsApp Status को भी सेव कर सकते हैं।।
  • यह एक बार में कई सारे पार्ट में डाउनलोड करता है इसलिए इस एप में डाउनलोड स्पीड तेज होती है।

स्नैपट्यूब

स्नैपट्यूब एक Android एप्लीकेशन है जो आपको अपने स्मार्टफोन में Mp3 ऑडियो और MP4 में डाउनलोड करने की सुविधा देता है। यह एप्लीकेशन भी Vidmate ऐप की तरह अपने यूजर को कई सारे कमाल के फीचर देता है, बड़ी बात यह है कि यह बहुत सारे उपयोगी फीचर फ्री में प्रदान करता है। यह ऐप न केवल YouTube, बल्कि इंटरनेट पर उपलब्ध ढेर सारे वीडियो प्लेटफार्म के साथ बखूबी कार्य करता है। यह मनोरंजन के लिए एक शानदार एंड्रॉइड ऐप है।

स्नैपट्यूब ऐप के फीचर

  • स्नैपट्यूब पूरी तरह से फ्री है।
  • यह ऐप आपको अनलिमिटेड वीडियो, गाने और फिल्में देखने की सुविधा देता है।
  • इसमें बड़ी संख्या में कॉमेडी और अन्य शोर्ट वीडियो भी हैं।
  • अगर आपके फोन में यह ऐप इंस्टॉल है तो आप कभी बोर नहीं होंगे।
  • इसमें एक फास्ट-लोडिंग प्लेयर है जो वीडियो बफरिंग को कम करता है और वीडियो को बार-बार रुकने से रोकता है।
  • स्नैपट्यूब डाउनलोडर की मदद से आप ऑडियो वीडियो को सेव करके बाद में देख सकते हैं।
  • आप इसकी मदद से अपने फोन पर वीडियो देखते हुए मल्टीटास्क भी कर सकते हैं।

वीडियोडर

वीडियोडर एक और शानदार ऐप है जो आपको कई वेबसाइटों से अपने डिवाइस पर ऑडियो और वीडियो को कई क्वालिटी में डाउनलोड करने की सुविधा देता है। यह कंप्यूटर और स्मार्टफोन दोनों के लिए उपलब्ध है, इसमें एक ब्राउज़र भी दिया है जिसका उपयोग सर्च करने के लिए कर सकते हैं और अच्छी बात यह ही की इसके ब्राउज़र में एड ब्लॉकर भी दिया गया है।

वीडियोडर ऐप के फीचर

  • वीडियोडर इंटरनेट पर उपलब्ध सही प्लेटफार्म को सपोर्ट करता है
  • यह ऐप पूरी तरह से फ्री हैं
  • एक साथ कई सारे फाइल डाउनलोड कर सकते हैं

Instube

Instube एक और बेहतरीन ऐप है। ऊपर बताये गए ऐप्स की तुलना में इसमें आपको कई सारे एक्स्ट्रा फीचर देखने को मिलेंगे। यह टूल आपको विभिन्न फॉर्मेट में 100 से अधिक प्डालेटफार्उम को सपोर्ट करता है। इस ऐप की सबसे अच्छी बात यह है की यह 4K क्वालिटी तक के वीडियो को आसानी से डाउनलोड कर ने की सुसिधा देता है।

इस ऐप में आपको अपने फाइल को लॉक करने का भी फीचर है जो कई लोगों के लिए बेहद उपयोगी हो सकता है साथ ही इस एप में एक बिल्ट-इन म्यूजिक प्लेयर दिया है। आइये एक नज़र इस एप्लीकेशन के फीचर्स पर डालते हैं:

50 से अधिक वेबसाइट से वीडियो डाउनलोड: InsTube YouTube वीडियो डाउनलोडर ऐप आपको 50 से अधिक साइटों से फ्री में वीडियो डाउनलोड करने की अनुमति देता है, जैसे कि Youtube, Facebook, Instagram, Voot, Hotstar, Sonyliv, Vuclip, WhatsApp और भी।

मीडिया फ़ाइल फॉर्मेट: YouTube वीडियो और गानों को MP4, 3GP, WEBM, AVI, MP3, M4A, WAV और FLAC जैसे कई फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं।

वीडियो को एमपी3 में कन्वर्ट करें: InsTube YouTube वीडियो को MP3 में डाउनलोड करने में मदद करता है। इसमें वीडियो को ऑडियो में कन्वर्ट करने के लिए कनवर्टर है।

बेहतर डाउनलोडिंग स्पीड: इस ऐप में फास्ट डाउनलोड मोड है। इसमें एक ही वीडियो या ऑडियो को एक साथ कई हिस्से में डाउनलोड करने की सुविधा है इसलिए डाउनलोडिंग स्पीड बेहतरीन मिलती है।

मल्टी डाउनलोड: इस ऐप की मदद से आप एक साथ कई वीडियो को डाउनलोड कर सकते हैं।

लिंक डिटेक्शन: InsTube में लिंक डिटेक्शन फीचर है। अगर आप किसी भी वीडियो या गाने के लिंक को कॉपी करते हैं तो यह आटोमेटिक डाउनलोड लिंक दिखा देता है।

लॉक कर सकते हैं: डाउनलोड किये गए वीडियो, गाने को लॉक कर सकते हैं। इसमें दिए गए लॉक फीचर आपको अपने प्राइवेट वीडियो को दूसरों से छुपाने में मददगार साबित होता है।

इस लेख हमने ऑडियो और वीडियो को डाउनलोड करने के लिए सबसे अच्छे ऐप्स के बारे में जाना। उम्मीद है इस लेख में बताये गए डाउनलोडर आपके लिए उपयोगी रहे होंगे। इस आर्टिकल से संबंधित कोई भी सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में जरुर बताये।