Bharat me Kitne Rajya Hai : क्या आपको पता है भारत में कितने राज्य है और कितने केंद्र शासित प्रदेश हैं? भारत देश राज्यों का एक संघ है। यह दुनिया का सातवाँ सबसे बड़ा देश हैं इसके अन्दर कई सारे राज्य और केन्द्र शासित प्रदेश है। शासन व्यवस्था सुचारु ढंग से चलने के लिए राज्य को भी संभाग, जिले, तहसील और पंचायत स्तर तक बांटने के पश्चात शासन-प्रशासन की व्यवस्था संचालित की जाती है।

इन सभी के अलावा यहाँ बहुरंगी विविधता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और हर कुछ किलोमीटर के बाद बदलती बोलियाँ और भाषाओं का समागम है फिर भी देश में एकता कायम है इसलिए भारत में “विविधता में एकता” की प्रसिद्ध अवधारणा बिलकुल सही बैठती है।

आज हम भारत में कुल कितने राज्य, केंद्र शासित प्रदेश है और उनकी राजधानी के बारे में विस्तार से जानेंगे साथ ही राज्यों का गठन कब हुआ इस भी नज़र डालेंगे।

Bharat me Kitne Rajya Hai

भारत में कितने राज्य हैं?

वर्तमान भारत में कुल 28 राज्य और 09 केंद्र शासित प्रदेश हैं। अगस्त 2019 से पहले भारत में 29 राज्य और 07 केंद्र शासित प्रदेश थे लेकिन जम्मू कश्मीर राज्य को प्राप्त विशेष दर्जा को हटाकर उसे दो केंद्र शासित प्रदेश ( जम्मू कश्मीर और लद्दाख ) बना दिया गया। भारत के 28 राज्यों और 09 केंद्र शासित प्रदेशों के नाम राजधानी सहित निम्नलिखित है।

भारत के राज्यों और उनकी राजधानियों के नाम

क्रमांकराज्य का नामराजधानीस्थापना दिवस
1आंध्र प्रदेशहैदराबाद (प्रस्तावित राजधानी अमरावती)1 नवम्बर 1956
2अरुणाचल प्रदेशईटानगर20 फरवरी 1987
3असमदिसपुर26 जनवरी 1950
4बिहारपटना26 जनवरी 1950
5छत्तीसगढ़रायपुर1 नवम्बर 2000
6गोवापंजी30 मई 1987
7गुजरातगांधीनगर1 मई 1960
8हरियाणाचंडीगढ़1 नवम्बर 1966
9हिमाचल प्रदेशशिमला25 जनवरी 1971
10झारखण्डरांची15 नवम्बर 2000
11कर्नाटकबेंगलुरु (पहले बैंगलोर)1 नवम्बर 1956
12केरलतिरुवनंतपुरम1 नवम्बर 1956
13मध्य प्रदेशभोपाल1 नवम्बर 1956
14महाराष्ट्रमुंबई1 मई 1960
15मणिपुरइम्फाल21 जनवरी 1972
16मेघालयशिलांग21 जनवरी 1972
17मिजोरमअइज़ोल20 फरवरी 1987
18नागालैंडकोहिमा1 दिसम्बर 1963
19ओडिशाभुवनेश्वर26 जनवरी 1950
20पंजाबचंडीगढ़1 नवम्बर 1956
21राजस्थानजयपुर1 नवम्बर 1956
22सिक्किमगंगटोक16 मई 1975
23तमिल नाडूचेन्नई26 जनवरी 1950
24तेलंगानाहैदराबाद2 जून 2014
25त्रिपुराअगरतला21 जनवरी 1972
26उत्तर प्रदेशलखनऊ26 जनवरी 1950
27उत्तराखंडदेहरादून (शीतकालीन)गैरसैंण (ग्रीष्मकालीन)9 नवम्बर 2000
28पश्चिम बंगालकोलकाता1 नवम्बर 1956
भारत के राज्यों और उनके राजधानियों के नाम

भारत के केंद्र शासित प्रदेशों और उनकी राजधानियों के नाम

केंद्र शासित प्रदेशराजधानीस्थापना दिवस
अंडमान व नोकोबार द्वीप समूहपोर्ट ब्लेयर1 नवम्बर 1956
चंडीगढ़चंडीगढ़1 नवम्बर 1966
दादरा और नगर हवेली,दमन26 जनवरी 2020
दिल्लीनई दिल्ली9 मई 1905
लक्षद्वीपकवरत्ती1 नवम्बर 1956
पुडुचेरीपांडिचेरी1 नवम्बर 1954
जम्मू कश्मीरश्रीनगर (ग्रीष्मकालीन)जम्मू (शीतकालीन)31 अक्टूबर 2019
लद्दाखलेह31 अक्टूबर 2019
भारत के केंद्र शासित प्रदेश और उनकी राजधानियों के नाम

भारत के राज्यों से सम्बंधित कुछ सवाल जवाब

राज्यों से सम्बन्धित कई सारे सवाल जवाब है जो अक्सर पूछे जाते हैं, जिनके बारे में हमने नीचे बताया है। आइये एक नज़र इन पर डालते हैं।

  1. भारत में कुल कितने राज्य हैं

    वर्तमान भारत में कुल 28 राज्य हैं।

  2. क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा राज्य कौन सा है?

    क्षेत्रफल के दृष्टि से भारत का सबसे छोटा राज्य गोवा है।

  3. क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य कौन सा है?

    क्षेत्रफल के दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य राजस्थान है।

  4. भारत में कितने केंद्रशासित प्रदेश हैं?

    वर्तमान भारत में कुल 09 केंद्र शासित प्रदेश हैं।

  5. भारत में कितने राज्य और कितने केंद्र शासित प्रदेश हैं?

    वर्तमान भारत में कुल 28 राज्य और 09 केंद्र शासित प्रदेश हैं।

आज हमने भारत में कितने राज्य हैं और कितने केंद्र शासित प्रदेश इन सब के बारे में जाना। उम्मीद है इस आर्टिकल को पढने के बाद आप भारत देश के राज्यों के बारे में जान गए होंगे इस आर्टिकल से संबंधित कोई भी सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में जरुर बताये।

अगर यह आर्टिकल आपके लिए उपयोगी साबित हुआ हो तो इसे अपनों के साथ शेयर जरुर करें। हिंदी टिप्स दुनिया के नए आर्टिकल्स के अपडेट पाने के लिए फेसबुक , ट्विटर पर फॉलो करें।