इस लेख में हमने बिहार बोर्ड रिजल्ट चेक करने वाला ऐप्स कौन कौन से हैं इसके बारे में बताया है। अगर आप भी बिहार बोर्ड का रिजल्ट चेक करने वाला ऐप डाउनलोड करना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए उपयोगी साबित हो सकता है। कक्षा 10 और 12 के लिए BSEB result 2023 की चेक करने के लिए अपना रोल नंबर और डेट ऑफ़ बर्थ डालना होता है। आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से बिहार बोर्ड परिणाम 2023 के अलावा, छात्र एसएमएस सुविधा के माध्यम से भी अपना परिणाम देख सकते हैं।

कई बार ऑफिसियल वेबसाइट में लोड अधिक होने की वजह से बिहार बोर्ड रिजल्ट चेक करने में परेशानी होती है लेकिन प्ले स्टोर में कई सारे ऐप्स हैं जिनकी मदद से आप तुरंत और आसानी से अपना 10वीं और 12वीं बोर्ड का परिणाम देख सकते हैं। हमने नीचे बेस्ट एप्स के बारे में बताया है जिनकी मदद से आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं, आइये एक एक करके इन सभी एप्लीकेशन के बारे में जानते हैं।

बिहार बोर्ड रिजल्ट चेक करने वाला ऐप्स डाउनलोड करें

बिहार बोर्ड रिजल्ट चेक करने वाला ऐप्स

प्ले स्टोर में कई सारे ऐप्स है जिनकी मदद से आप Bihar Board का रिजल्ट देख सकते हैं, हमने नीचे कुछ सबसे अच्छे ऐप्स के बारे में बताया है जिनकी मदद से BSEB का परिणाम देख सकते हैं:

Bihar Board Result 2023, 10 12

आप इस ऐप का फ्री में उपयोग करके अपने बिहार बोर्ड 10 और 12 वीं के परिणाम बीएसईबी बोर्ड की जांच कर सकते हैं। यह आपको बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट और बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट देखने और डाउनलोड करने में मदद करता है।

यहां तक कि, आप अपने परिणाम देखने के तुरंत बाद अपनों के साथ शेयर कर सकते हैं, अपने बोर्ड के परिणाम को अपने मित्रों और परिवार के सदस्यों के साथ साझा करने के लिए बस Share आइकन पर क्लिक करना होता है।

Bihar Board Result 2023

यह भी एक बढ़िया एप्लीकेशन है जिसकी मदद से आप बिहार बोर्ड का रिजल्ट देख सकते हैं, रिजल्ट देखने के लिए आपको रोल कोड, रोल नंबर और अंत में कैप्चा कोड डालना होता है। इन सबके अलावा आपको इस एप्लीकेशन कई सारे आवश्यक जानकारी notification भी अपलोड किये जाते हैं जो स्टूडेंट्स के लिए उपयोगी होते हैं।

इस एप्लीकेशन को प्ले स्टोर पर 4.4 की रेटिंग मिली हैं, इस बात से आप अंदाजा लगा सकते हैं की यह एप्लीकेशन बढ़िया काम करता है।

Bihar Board Result-10th & 12th

बिहार बोर्ड का रिजल्ट देखने के लिए यह एक और बढ़िया ऐप है, जिसके माध्यम से अपना बिहार बोर्ड (बीएसईबी) मैट्रिक परिणाम 10वीं कक्षा और इंटरमीडिएट 12वीं कक्षा परीक्षा परिणाम डेक सकते हैं। यह अच्छी तरह से काम करता है और उपयोग में आसान है। इसे प्ले स्टोर से 10,000 से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया है, इसके साथ ही इसे 4.2 की रेटिंग मिली है।

FastResult

यह एक ऐसा एप्लीकेशन है जिसमें आप बिहार बोर्ड के अलावा भारत के सभी राज्यों के बोर्ड और सेंट्रल बोर्ड के रिजल्ट देख सकते हैं। इस एप्लीकेशन से रिजल्ट देखने के लिए अपने बोर्ड का चुनाव करके आवश्यक जानकारी भरकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस एप्लीकेशन को 05 मिलियन से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया है। इसके अलावा इसे प्ले स्टोर पर 4.3 की रेटिंग मिली है।

10th 12th Board Result 2023

इस ऐप से भी आप सभी राज्य बोर्ड, केंद्रीय बोर्ड (सीबीएसई और आईसीएसई या आईएससी) के 10वीं और 12वीं सहित सभी परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आप सभी बैंकिंग परीक्षा, एसएससी परिणाम, भारतीय सेना परिणाम, यूपीएससी परिणाम और बहुत कुछ के परिणाम देख सकते हैं। इसके अलावा एक क्लिक में अपने परिणाम दूसरों के साथ शेयर कर सकते हैं।

इस एप्लीकेशन में सभी एग्जाम के टाइम टेबल और डेट शीट भी देख सकते हैं और विद्यार्थी की सुविधा के लिए सैंपल पेपर और पिछले वर्षों के पेपर भी अपलोड किये जाते हैं।

यह भी देखें: मैट्रिक का रिजल्ट कैसे चेक करें | बिहार बोर्ड

ऑनलाइन बिहार बोर्ड रिजल्ट चेक कैसे करें

बिहार बोर्ड छात्र बिना ऐप डाउनलोड किये भी आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन लिंक के माध्यम से बिहार बोर्ड का रिजल्ट चेक कर सकते हैं, वेबसाइट की मदद से रिजल्ट देखने के लिए यहां दिए गए चरणों का पालन करें।

  1. बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं.
  2. होमपेज पर ‘बिहार बोर्ड 2023 10वीं या 12वीं रिजल्ट’ पर क्लिक करें
  3. कक्षा 10वीं के परिणाम 2023 की एक नई लॉगिन विंडो स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
  4. रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें।
  5. इसके बाद “Search” बटन पर क्लिक करें।
  6. रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।

इस लेख में हमने बिहार बोर्ड रिजल्ट चेक करने के लिए कौन कौन से ऐप हैं इसके बारे में जाना, उम्मीद है यह लेख आपके लिए उपयोगी रहा होगा। इस आर्टिकल से सम्बंधित कोई भी सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में अवश्य पूछें।