Computer Tips And Tricks in Hindi : हमारे काम को काफी ज्यादा आसान बना देते हैं इस आर्टिकल में 10 कंप्यूटर टिप्स ट्रिक्स के बारे में बताया गया है।

आज के समय में कंप्यूटर हमारे लाइफ में एक अहम भूमिका निभाता है। हो सकता है कि आप भी अपने दैनिक जीवन में कंप्यूटर का इस्तेमाल करते होंगे। कंप्यूटर के इस्तेमाल करने के दौरान अगर हमें कंप्यूटर टिप्स ट्रिक्स के बारे में पता हो तो हमारे कई सारे काम काफी आसान हो जाते हैं। 

कंप्यूटर टिप्स और ट्रिक्स

आज हम 10 से भी ज्यादा कंप्यूटर टिप्स ट्रिक्स के बारे में जानेंगे जिनका उपयोग करके आप एक एडवांस यूजर के कंप्यूटर यूजर बन सकते हैं और अपने कार्य को बेहतर ढंग से कर पाएंगे।

Snipping tool

कंप्यूटर में काम करने के दौरान कई बार हमें अपने कंप्यूटर पर स्क्रीनशॉट लेने की जरूरत होती। ऐसे में कई सारे यूजर इंटरनेट से स्क्रीनशॉट लेने वाले सॉफ्टवेयर डाउनलोड करते हैं और उन्हें सॉफ्टवेयर के द्वारा स्क्रीनशॉट लेते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं विंडोज कंप्यूटर में पहले से ही स्क्रीनशॉट लेने की सुविधा दी होती है। विंडोज कंप्यूटर में स्क्रीनशॉट लेने के लिए स्निपिंग टूल सॉफ्टवेयर दिया गया होता है। इसे उपयोग करने के लिए नीचे दिए गए पॉइंट्स को फॉलो करें।

  • कंप्यूटर के सर्च बार पर स्निपिंग टूल लिखकर सर्च करें
  • Snipping tool सॉफ्टवेयर पर क्लिक करके ओपन करें
  • आपकी स्क्रीन पर स्निपिंग टूल के ऑप्शन नजर आएंगे आपको न्यू ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • न्यू ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद कंप्यूटर स्क्रीन के जिसमें वाक्य स्क्रीनशॉट लेना चाहते हैं उसे सिलेक्ट कर ले
  • अपनी स्क्रीन शॉट को सेव करने के लिए सेव आइकन पर क्लिक करें

इस तरह से आप स्निपिंग टूल की मदद से आसानी से अपने कंप्यूटर में स्क्रीनशॉट ले सकते हैं।

Window update

विंडोज कंप्यूटर पर ऑटोमेटिक अपडेट का ऑप्शन होता है। कंप्यूटर में कोई भी नया अपडेट आने पर यह ऑटोमेटिक अपडेट होने लगता है जिसकी वजह से इंटरनेट डाटा काफी तेजी से खत्म हो जाता है इस परेशानी से बचने के लिए आप ऑटोमेटिक विंडो अपडेट को बंद कर सकते हैं। अपने कंप्यूटर के ऑटोमेटिक विंडो अपडेट को बंद करने के लिए नीचे दिए क्या पॉइंट को फॉलो करें।

  • आपको अपने कंप्यूटर के सर्च बार पर services लिखकर सर्च करे
  • Services ऑप्शन पर क्लिक करे 
  • आपके सामने कई सारे ऑप्शन नजर आएंगे उनमें से एक ऑप्शन विंडो अपडेट का नजर आएगा
  • Window update ऑप्शन पर क्लिक करके stop ऑप्शन पर क्लिक करें या फिर properties ऑप्शन पर क्लिक करके स्टार्टअप टाइप में disable ऑप्शन को सेलेक्ट करें 
  • इसके बाद अप्लाई ऑप्शन पर क्लिक करके ओके ऑप्शन पर क्लिक करें।

इस तरह से Windows computer के ऑटो अपडेट को बंद कर सकते हैं।

Emojis on computer

हमारे स्मार्ट फोन के कीबोर्ड पर कई तरह के इमोजी देखने को मिलते हैं लेकिन कंप्यूटर के कीबोर्ड पर कोई भी इमोजी नहीं दिया गया होता है। हम अपने मोबाइल पर आसानी से इमोजी का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप अपने कंप्यूटर पर इमोजी का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए पॉइंट्स को फॉलो करें

  • आप जहां भी अपने कंप्यूटर पर इमोजी इसका इस्तेमाल करना चाहते हैं तो window key + ; बटन को कुछ सेकेंड दबाकर रखें
  • आपके सामने इमोजी का पैनल ओपन होकर आ जाएगा जिसमें से आप अपने अनुसार किसी भी इमोजी का उपयोग कर सकते हैं।

इस तरह से आप अपने कंप्यूटर पर कहीं पर भी इमोजी का उपयोग कर सकते हैं।

Clear temporary data

हम अपने कंप्यूटर पर कई तरह के सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करते हैं और उनका उपयोग करते हैं। इस वजह से temporary data इकट्ठा हो जाता है। इस वजह से कंप्यूटर धीरे काम करने लगता है। अगर आप अपने कंप्यूटर के temporary data को हटा दें तो कंप्यूटर तेज काम करने लगता है। अगर आपका भी कंप्यूटर स्लो है तो उसके temporary data को हटाकर अपने कंप्यूटर की स्पीड बढ़ा सकते हैं। अपने कंप्यूटर से temporary डाटा को हटाने के लिए नीचे दिए गए पॉइंट्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले अपने कंप्यूटर की सर्च बार पर %temp% लिखकर सर्च करें
  • जैसी आप सर्च करेंगे आपके सामने टेंपरेरी डाटा का फोल्डर ओपन हो जाएगा इसके अंदर जितने भी फाइल्स हैं उन्हें डिलीट कर दें।

इस तरह से आप अपने कंप्यूटर के temporary data को हटा सकते हैं और अपने कंप्यूटर की स्पीड को बढ़ा सकते हैं।

कंप्यूटर के ड्राइव को हाइड करें

कंप्यूटर टिप्स ट्रिक्स के अंतर्गत यह computer tips आपके डाटा को सुरक्षित रखने में काफी मदद कर सकता है। कई बार हम अपने कंप्यूटर के डाटा को सुरक्षित करने के लिए उसमें कई तरह के लॉक का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप अपने कंप्यूटर के हार्ड ड्राइव को हाइड करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए प्वाइंट्स को फॉलो करें।

  • This Pc आइकन पर राइट क्लिक करके मैनेज ऑप्शन पर क्लिक करें
  • अब आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर कंप्यूटर मैनेजमेंट का विंडो ओपन होगा जिसमें सबसे नीचे disk management ऑप्शन पर क्लिक करें
  • आप जिस भी ड्राइव को हाईड करना चाहते हैं उस ड्राइव को सिलेक्ट करके राइट क्लिक करें और फिर change drive letter and paths ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब आपको Remove ऑप्शन पर क्लिक करके Ok ऑप्शन पर क्लिक करें

इस तरह से आप अपने कंप्यूटर के सी ड्राइव को छोड़कर किसी भी अन्य ड्राइव को हाइड कर सकते हैं।

Steps recorder

हम अपने कंप्यूटर पर कई तरह के काम करते हैं कई बार काम करने के दौरान कहीं फस जाते है। ऐसे में किसी से हेल्प लेने की जरूरत पड़ती है। अगर आपके पास कोई मदद करने को नहीं है तो आप इस टूल्स की मदद से अपने स्क्रीन को रिकॉर्ड करके भेज कर किसी दूसरे व्यक्ति से मदद पा सकते हैं। 

Steps recorder आपकी स्क्रीन को step2step screenshot लेकर रिकॉर्ड करके सेव करने में मदद करता है ताकि आप किसी दूसरे को भेज कर आसानी से मदद पा सकते हैं। यह कंप्यूटर ट्रिक आपके लिए काफी ज्यादा उपयोगी साबित हो सकता है आइए हम जानते हैं इस टूल का का उपयोग कैसे करें।

  • सबसे पहले आप अपने कंप्यूटर के सर्च बार पर स्टेप रिकॉर्डर लिखकर सर्च करें
  • आपके सामने स्टेप्स रिकॉर्डर टूल्स दिखाई देगा जिसे क्लिक करके ओपन कर ले
  • अब आपके सामने एक विंडो ओपन होगा जिसमें स्टेप रिकॉर्डर के ऑप्शन दिखाई देंगे।  स्टार्ट ऑप्शन पर आपको क्लिक करना है।
  • जैसे ही आप स्टार्ट ऑप्शन पर क्लिक करेंगे आपके कंप्यूटर में होने वाले एक्टिविटी को रिकॉर्ड करना स्टार्ट कर देगा।
  •  रिकॉर्डिंग को बंद करने के लिए स्टॉप ऑप्शन पर क्लिक करें 
  • अब आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर जो भी आपके किया वो आपको स्क्रीनशॉट के रूप में दिखाई देगा आप सेव आप्शन पर क्लिक करके सेव कर सकते हैं

इस तरह से आप इस टूल का उपयोग करते हुए स्टेप टू स्टेप स्क्रीन रिकॉर्ड कर सकते हैं

F.lux

अगर आप कंप्यूटर का उपयोग देर रात तक करते हैं तो यह कंप्यूटर टिप्स आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित हो सकता है। रात में कंप्यूटर का इस्तेमाल करने के दौरान ब्लू लाइट के कारण हमारे आँखों पर काफ़ी ज्यादा दबाव पड़ता है साथ ही ब्लू लाइट हमारी नींद को भी प्रभावित करता है।

F.lux एक ऐसा सॉफ्टवेर है जो आपके कंप्यूटर स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू लाइट को कण्ट्रोल करता है यह सॉफ्टवेर आपके कंप्यूटर में इंस्टाल होना चाहिए यह सॉफ्टवेर आपके टाइमजोन के अनुसार आपके कंप्यूटर स्क्रीन की लाइट को एडजस्ट करता है और आपके आँखों पर पड़ने वाले दबाव को कम करता है।

Auto Shutdown

कंप्यूटर टिप्स ट्रिक्स की लिस्ट में हमारा अगला जो कंप्यूटर टिप्स है कि आप अपने computer को ऑटो शटडाउन कैसे कर सकते हैं। अगर आप अपने कंप्यूटर को ऑटो शटडाउन करना चाहते हैं तो नीचे बताए गए पॉइंट्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले आपको अपने कंप्यूटर पर नोटपैड ओपन करना है
  • अपने नोटपैड पर ” shutdown -s -t 60 ” लिखें। आप 60 के जगह पर अपने अनुसार कोई भी नंबर दे सकते हैं। यहां पर 60 का अर्थ है कि आपका कंप्यूटर 60 सेकंड के बाद ऑटोमेटिक बंद हो जाएगा। 
  • shutdown -s -t 60 लिखने के बाद नोटपैड फाइल को सेव करना है सेव करने के दौरान फाइल का एक्सटेंशन .bat रखें। उदाहरण के तौर पर फाइल का नाम – shutdown.bat 
  • अब जब भी आप अपने कंप्यूटर को ऑटो शटडाउन करना चाहते हैं तो सेव किए गए फाइल पर क्लिक करें
  • आपने अपने नोट पर पर जितने भी सेकंड लिखा है इतनी सेकंड के बाद आपका कंप्यूटर ऑटोमेटिक शटडाउन हो जाएगा।

इस तरह से आप अपने कंप्यूटर को ऑटो शटडाउन कर सकते हैं। उम्मीद है यह कंप्यूटर टिप्स ट्रिक्स जरूर पसंद आया होगा। 

इन्हें भी देखें

अपने कंप्यूटर ड्राइव पर लॉक  लगाएं

अगर आप अपने कंप्यूटर ड्राइवर को लॉक करना चाहते है और अपने एक कंप्यूटर के डाटा को सिक्योर करना चाहते हैं तो यह कंप्यूटर टिप्स ट्रिक्स आपके लिए काफी ज्यादा उपयोगी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कंप्यूटर ड्राइव कर लॉक कैसे करें।

  • आप अपने कंप्यूटर के जिस भी ड्राइव को लॉक करना चाहते हैं उसे सिलेक्ट करके राइट क्लिक करें और turn on bitlocker ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • जैसी आप क्लिक करेंगे आपके सामने एक नया विंडो ओपन होगा जिसमें आपको use a password to unlock the drive ऑप्शन पर क्लिक करें 
  • अब आपको अपना पासवर्ड बनाना है। 
  • इसके बाद आपको नेक्स्ट ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • अब आपके सामने एक नया विंडो ओपन होगा जिसमें रिकवरी की को सेव करने का ऑप्शन दिया होगा आप अपने अनुसार रिकवरी की को सेव कर ले। अगर आप अपने पासवर्ड को भूल जाते हैं तो इस रिकवरी की की मदद से आप अपने कंप्यूटर ड्राइव को खोल पाएंगे।
  • अब आपको अपनी computer को रीस्टार्ट करना है आप देखेंगे कि आपकी कंप्यूटर ड्राइव पर लॉक लग चुका है। 

इस तरह से आप अपने कंप्यूटर ड्राइव पर लॉक लगा सकते हैं। 

कंप्यूटर का जेंडर पता करें

कंप्यूटर टिप्स ट्रिक्स के लिस्ट में सबसे अंतिम कंप्यूटर ट्रिक्स काफी मजेदार है। इस कंप्यूटर ट्रिक्स की मदद से आप अपने कंप्यूटर के मेल या फीमेल होने का पता लगा सकते हैं। आइए जानते हैं आप किस तरह से अपने कंप्यूटर का जेंडर पता कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको अपने कंप्यूटर का नोटपैड ओपन करना है।
  • नीचे दिए गए कोड को अपने कंप्यूटर के नोटपैड पर पेस्ट करें।
  • अब आपको नोटपैड फाइल को सेव करना है। सेव करने के दौरान ध्यान दे की फाइल का extension .vbs रखें। उदाहरण के तौर पर – gender.vbs
  • अब आपको सेव किए गए फाइल को क्लिक करके ओपन करना है।
  • आपके सामने एक विंडो ओपन होगा जिसमें आपको कोई भी टेक्स्ट लिखना है औरों के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • जैसे ही आप ओके ऑप्शन पर क्लिक करेंगे आपके द्वारा लिखे गए टेक्स्ट को कंप्यूटर बोलकर बताएगा।
  • आप यहां अपने कंप्यूटर के साउंड को सुनकर उसके जेंडर का पता लगा सकते हैं। 

किस तरीके से आप अपने कंप्यूटर के जेंडर का पता लगा सकते हैं उम्मीद है यह फनी कंप्यूटर ट्रिक जरूर पसंद आया होगा। 

आज के इस आर्टिकल  कंप्यूटर टिप्स और ट्रिक्स के बारे में जाना उम्मीद है इस आर्टिकल में बताएंगे टिप्स ट्रिक्स जरूर पसंद आए होंगे। अगर आपके मन में इस आर्टिकल से संबंधित कोई भी सवाल हो तो कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। इस आर्टिकल में बताए गए कंप्यूटर टिप्स ट्रिक्स पसंद आए हो तो इसे अपनों के साथ सोशल मीडिया पर शेयर जरूर करें।