क्या आप जानते हैं दुनिया में कितने महाद्वीप हैं? आज हम दुनिया में मौजूद महाद्वीपों के नाम और उनके बारे में जानेंगे लेकिन उससे पहले आपको इस बारे में जानकारी होना चाहिए की महाद्वीप किसे कहते हैं? 

महाद्वीप किसे कहते हैं?

भूमि का विशाल क्षेत्र जो पानी या किसी अन्य प्राकृतिक विशेषताओं के कारण दूसरे विशाल भूमि से अलग होता है उसे हम महाद्वीप कहते हैं। इसके अलावा एक बड़े महाद्वीप के आसपास के छोटे द्वीपों को भी शामिल किया जाता है। सभी महाद्वीप में अलग परिदृश्य, मौसम और जीवन की एक विस्तृत श्रृंखला है। 

दुनिया में कितने महाद्वीप हैं?

दुनिया में कुल सात महाद्वीप हैं।

  1. एशिया
  2. अफ्रीका
  3. यूरोप
  4. उत्तरी अमेरिका
  5. दक्षिण अमेरिका
  6. अंटार्कटिका
  7. ऑस्ट्रेलिया।

एशिया 

सभी महाद्वीपों में एशिया महाद्वीप दुनिया का सबसे बड़ा महाद्वीप है। इस महाद्वीप का क्षेत्रफल 16 लाख 90 हजार वर्ग  मिल है जो कि पूरे पृथ्वी के भूमि का 30% है। इस महाद्वीप में पूरी दुनिया की कुल आबादी का 60% आबादी निवास करती है। इस महाद्वीप में कुल 50 देश है जिनमे से सबसे बड़ा देश रूस है और सबसे छोटा देश मालदीव है। जनसंख्या की दृष्टि से चीन देश का नंबर सबसे पहले पायदान पर है।

अफ्रीका 

अफ्रीका महाद्वीप दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है इसका क्षेत्रफल 11,730, 000 वर्ग मील है। यह महाद्वीप पृथ्वी  के कुल क्षेत्रफल का 20.4 प्रतिशत है। इस महाद्वीप में कुल 54 देश हैं। इस महाद्वीप का सबसे बड़ा देश सूडान है और सबसे छोटा देश सेशेल्स है।

उत्तरी अमेरिका

उत्तरी अमेरिका दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है और इसका क्षेत्रफल 9,460,000 वर्ग मील है ।  यह दुनिया का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला महाद्वीप है। इस महाद्वीप में कुल 23 देश है जिसमे से usa और कनाडा सबसे बड़े देश हैं।

दक्षिण अमेरिका

 दक्षिण अमेरिका दुनिया का चौथा सबसे बड़ा महाद्वीप है और इसका क्षेत्रफल 6,890,000 वर्ग मील है। यह दुनिया का पांचवा सबसे अधिक आबादी वाला महाद्वीप है। इस महाद्वीप का सबसे बड़ा देश ब्राजील है और सबसे छोटा देश फोकलैंड है। दक्षिण अमेरिका में कुल 12  स्वतंत्र देश हैं।

अंटार्कटिका

अंटार्कटिका दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा महाद्वीप है इसका क्षेत्रफल 5,300,000 वर्ग मील है। इस महाद्वीप में कोई आबादी स्थाई रूप से नहीं रहती है लेकिन यहां पर कई देशों के अनुसंधान केंद्र हैं। यह महाद्वीप सबसे ठंडा महाद्वीप है। यहाँ वर्ष भर सभी हिस्सों में बर्फ जमा रहती है।

यूरोप

यूरोप महाद्वीप दुनिया का छठवां सबसे बड़ा महाद्वीप है इसका क्षेत्रफल 2,930,000 वर्ग मील है।  इसके अलावा यह तीसरा सबसे अधिक आबादी वाला महाद्वीप है। इस महाद्वीप में कुल 51 देश हैं। इस महाद्वीप का सबसे पुराना देश बुल्गारिया को माना जाता है। यह दूसरा सबसे छोटा महाद्वीप है।

ऑस्ट्रेलिया

 सभी महाद्वीपों में ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप सबसे छोटा द्वीप है इसका क्षेत्रफल 3,478,200 वर्ग मील है। इस महाद्वीप में कुल 22 देश हैं लेकिन कई जगह पर 14 देशों का ही उल्लेख मिलता है। इस महाद्वीप की खोज का श्रेय विलेम जैन्सज़ून को जाता है। आस्ट्रेलिया को दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप भी कहा जाता है।

सवाल जवाब

आइये अब हम महाद्वीपों से संबंधित पूछे जाने वाले सवालों और उनके जवाबों पर नज़र डालते हैं

  1. सभी महाद्वीपों में कितने कितने देश हैं?

    सभी महाद्वीपों में लगभग 240 देश हैं लेकिन संयुक्त राष्ट्र संघ से मान्यता प्राप्त केवल 195 देश है।

  2. विश्व के 7 महाद्वीप कौन कौन से हैं?

    दुनिया में कुल सात महाद्वीप हैं। एशिया, अफ्रीका, यूरोप, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अंटार्कटिका और ऑस्ट्रेलिया।

  3. अंटार्कटिका महाद्वीप में कुल कितने देश हैं?

    इस महाद्वीप में कोई भी देश नही है बल्कि कई देशों के केवल अनुसन्धान केंद्र है।

आज हमने दुनिया में कितने महाद्वीप हैं इसके बारे में जाना। उम्मीद है अब आप दुनिया में स्थित महाद्वीपों के बारे में जान गए होंगे। इस आर्टिकल से सम्बन्धित कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछें।

अगर यह आर्टिकल आपके लिए उपयोगी साबित हुआ हो तो इस आर्टिकल को सोशल मीडिया में अपनों के साथ शेयर जरुर करें। हिंदी टिप्स दुनिया के नए आर्टिकल्स के अपडेट पाने के लिए फेसबुक , ट्विटर पर फॉलो करें।