इस लेख में Gleeden App क्या है, इसके बारे में बताया गया है। अगर आप भी ग्लीडेन के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए उपयोगी साबित हो सकता है।

आज के समय में आप इंटरनेट की मदद से कई सारे काम कर सकते हैं, उन्हीं में से एक है की आप घर बैठे अपने लिए पार्टनर ढूंढ सकते हैं। ग्लीडेन भी एक ऐसा ही प्लेटफार्म है, जिसे खासतौर से शादीशुदा लोगों के लिए बनाया गया है। आइये इस Gleeden App के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Gleeden App क्या है

ग्लीडेन शादीशुदा लोगों के लिए डेटिंग एक डेटिंग ऐप है। इस एप्लीकेशन को साल 2009 में लांच किया था लेकिन साल 2017 में भारत के लिए उपलब्ध हुआ। यह फ़्रांस बेस्ड ऐप है। इस एप्लीकेशन का उपयोग लगभग 02 मिलियन भारतीय यूजर करते हैं। इस प्लेटफार्म पर ज्यादातर पुरुष 30 या उससे अधिक उम्र के होते हैं, जबकि ज्यादातर महिलाएं 26 या उससे अधिक उम्र की होती हैं।

ग्लीडेन ऐप कैसे काम करता है?

ग्लीडेन अन्य डेटिंग साइटों या एप्लीकेशन की तरह काम करता है, लेकिन इसकी कुछ विशेषताएं हैं जो इसे सबसे अलग बनाती हैं। इस प्लेटफार्म में चैट या प्राइवेट मैसेज के माध्यम से, आप जल्दी से संदेश भेज सकते हैं।

महिलाएं फ्री में मैसेज कर सकती हैं लेकिन पुरुष तब तक बातचीत शुरू नहीं कर सकते जब तक वे कम से कम 5 क्रेडिट का भुगतान नहीं कर देते। पुरुष अभी भी साइट का उपयोग कर सकते हैं भले ही उनके पास कोई क्रेडिट न हो।

क्रश अलर्ट और कुछ अन्य प्रकार के वर्चुअल उपहार निःशुल्क भेजे जा सकते हैं। आप उपयोगकर्ताओं को अपनी “पसंदीदा” सूची में भी जोड़ सकते हैं और देख सकते हैं कि किसने आपको क्रश अलर्ट और गिवअवे भेजे हैं, साथ ही किसने आपको अपनी “पसंदीदा” सूची में जोड़ा है, यह सब फ्री में देख सकते हैं।

Gleeden में एक सर्च बॉक्स है जो आपके साथी को ढूंढना आसान बनाती है। आप भौतिक और व्यक्तिगत विवरण सहित विस्तृत जानकारी के आधार पर सही व्यक्ति को खोजने के लिए सर्च फीचर का उपयोग कर सकते हैं। आप सदस्यों को उनके स्थान और अन्य आधार पर सर्च कर सकते हैं।

Gleeden App पर अकाउंट कैसे बनायें

यदि आपको ग्लीडेन डेटिंग प्लेटफार्म का उपयोग करना चाहते हैं तो इसके ऑफिसियल वेबसाइट या फिर ऐप का उपयोग कर सकते हैं। यह Android और iOS के लिए उपलब्ध हैं। ऐप का इंटरफ़ेस शानदार और उपयोग में आसान है।

Gleeden App पर अकाउंट बनाना बेहद ही आसान है, कुछ ही मिनटों में अकाउंट बना सकते हैं। आप अपने बारे में कुछ सामान्य जानकारी देकर फ्री में में साइन अप कर सकते हैं।

सबसे पहले अपना यूजरनाम डालें, इस प्लेटफार्म में वास्तविक नाम का उपयोग करना प्रतिबंधित है। फिर, अपना लिंग चुनें इसके बाद आप किस महिला या पुरुष का चुनाव कर सकते हैं, जिसमें आपका इंटरेस्ट हो।आप दोनों लिंगों को एक साथ चुन सकते हैं।

अब आपको ड्रॉपडाउन मेनू से किसी एक देश का चयन करना चाहिए और अपनी जन्मतिथि दर्ज करनी चाहिए। साइट का उपयोग करने के योग्य होने के लिए आपकी आयु 18 या उससे अधिक होनी चाहिए।

अब एक वैध ईमेल दर्ज करना और एक पासवर्ड बनाना है। नियमों और शर्तों को स्वीकार करें, गोपनीयता नीति पढ़ें और ग्लीडेन अपडेट सब्सक्रिप्शन वाले बॉक्स को चेक करें। पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए, आपको प्रदान किए गए ईमेल पते को वेरीफाई करें।

क्या ग्लीडेन ऐप सुरक्षित हैं?

जी हाँ! ग्लीडेन उपयोगकर्ताओं के लिए सुरक्षित है। इस एप्लीकेशन में ज्वाइन होने वाले यूजर पर बहुत उच्च स्तर का मॉडरेशन है ताकि वास्तविक लोग ही खाते के लिए साइन अप कर सकें। मॉडरेटर यह सुनिश्चित करते हैं कि सभी यूजर इस प्लेटफार्म के नियमों का पालन करें। इसके अलावा, साइट में एक सख्त साइन-अप प्रक्रिया है जो यह सुनिश्चित करती है कि हर कोई गुमनाम रहे और किसी की आइडेंटिटी न दिखाई दे।

यह भी देखें : टिंडर ऐप क्या है

क्या Gleeden App फ्री है?

यह पुरषों के लिए फ्री नही है लेकिन महिलाओं के लिए फी है। यदि आप एक महिला हैं, तो आप भाग्यशाली हैं क्योंकि आप सभी सुविधाओं का निःशुल्क उपयोग कर सकती हैं। पुरुष कुछ चीजें मुफ्त में कर सकते हैं, लेकिन सब कुछ नहीं। भले ही यह साइन अप करने के लिए मुफ़्त है लेकिन पुरुषों को प्राइवेट चैट जैसी सुविधा का उपयोग करने के लिए एक क्रेडिट पैक खरीदने की आवश्यकता होती है।

आज के इस लेख में हमने ग्लीडेन ऐप क्या है और इससे सम्बंधित कई सारी चीजों के बारे में जाना। उम्मीद है यह लेख आपके लिए उपयोगी रहा होगा। इस आर्टिकल से सम्बंधित कोई भी सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में अवश्य पूछें।

References