आज हम गूगल पे पर अकाउंट कैसे बनाएं इसके बारे में विस्तार से जानेंगे, अगर आप भी ऑनलाइन पेमेंट के लिए गूगल पे का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकता है।

आजकल इस टेक दुनिया में इंटरनेट की एक अहम भूमिका है। इंटरनेट की बदौलत ही कई सारे काम काफी आसान हो जाते हैं। अब तो हम घर बैठे कई सारे काम कर लेते हैं चाहे वह मोबाइल रिचार्ज करना , किसी व्यक्ति के बैंक अकाउंट में पैसे ट्रान्सफर करना हो या फिर अपना बैंक अकाउंट चेक करना है इत्यादि। बस में इंटरनेट का सही इस्तेमाल करना आना चाहिए। गूगल पे एक ऐसा ही सर्विस है इसकी मदद से हम कर बैठे हैं कई सारे काम कर सकते हैं जैसे ऑनलाइन रिचार्ज, अपना बैंक बैलेंस चेक करना इत्यादि।

आज इस आर्टिकल में हम गूगल पे के बारे में और गूगल पे पर अपना अकाउंट कैसे बनाएं इन सभी चीजों के बारे में विस्तार से जानेंगे। अगर आप गूगल पर पर अपना अकाउंट बनाते हैं तो कई सारे काम घर बैठे हो जाते हैं इसके बारे में आपको जरूर पता होना चाहिए तो आई जानते हैं गूगल पे कैसे चालू करते हैं:

गूगल पे पर अकाउंट कैसे बनाएं? जानिए आसान तरीका
Google pay account kaise banaye

गूगल पे क्या है?

गूगल पे online digital payment एप्लीकेशन है जो यूपीआई पर आधारित है। इस एप्लीकेशन में अपने बैंक अकाउंट को कनेक्ट करके ऑनलाइन लेन देन, ऑनलाइन बुकिंग, ऑनलाइन रिचार्ज इत्यादि कर सकते हैं साथ ही अपने बैंक अकाउंट से संबंधित जानकारी ले सकते हैं।

गूगल पेपर और भी कई सारे पिक्चर उपलब्ध है जो हमारे कई सारे काम को और भी आसान बना देते हैं आइए अब हम जानते हैं गूगल पे पर अपना अकाउंट कैसे बनाएं। 

गूगल पे पर अकाउंट कैसे बनाएं

गूगल पे पर अपना अकाउंट बनाना बेहद ही आसान है लेकिन आपको कई सारी बातों का ख्याल रखना होगा।

  1. आपके पास अपने बैंक अकाउंट से लिंक मोबाइल नंबर आपके मोबाइल में होना जरूरी है।
  2. आपके मोबाइल नंबर पर बैलेंस होना जरूरी है ताकि आपके मोबाइल नंबर से मैसेज भेज सकें।

गूगल पर पर अपना अकाउंट बनाने के लिए नीचे दिए गए बातों को फॉलो करें।

  • सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर से गूगल पे एप्लीकेशन डाउनलोड करें
  • एप्लीकेशन को डाउनलोड करने के बाद जैसे ही आप इसे ओपन करेंगे आपके स्क्रीन पर मोबाइल नंबर डालने का ऑप्शन दिया जाएगा। यहां आपको अपने बैंक अकाउंट से लिंक मोबाइल नंबर को डालना है और Next ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  •  अब आपके फोन में जिस भी गूगल अकाउंट से लॉगइन होंगे वह दिखाई देगा वहां आपको फिर से Next ऑप्शन पर क्लिक करना।
  • अब आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा जिसे यह खुद ब खुद वेरीफाई कर लेगा।

अब आपकी स्क्रीन पर secure google pay के अंतर्गत दो ऑप्शन नजर आएंगे। 

  • Use your screen lock – इस ऑप्शन की मदद से आप अपने गूगल प्ले के लिए स्क्रीन लॉक सेट कर सकते हैं।
  • Use google pin – ऑप्शन की मदद से आप अपने गूगल पर एप्लीकेशन के लिए गूगल पर सेट कर सकते हैं।

जब भी आप गूगल पे का उपयोग करेंगे तब एप्लीकेशन ओपन करने के साथ ही इन दोनों ऑप्शन में से चुने गए स्क्रीन लॉक या गूगल पिन डालना होता है।

मेरे अनुसार आप use Google pin का इस्तेमाल करें। इस पिन को याद रखें ताकि आप आने वाले समय में गूगल पे का इस्तेमाल कर पाएं। गूगल पिन 4 या 6 अंकों का होता है। 

बधाई हो आपने गूगल पे पर अपना अकाउंट बना लिया है लेकिन इसके इस्तेमाल करने के लिए आपको गूगल पे एप्लीकेशन पर बैंक अकाउंट को कनेक्ट करना और UPI Pin बनाना होगा। आइए जानते हैं गूगल पे एप्लीकेशन और बैंक अकाउंट को कनेक्ट कैसे करें।

  • गूगल पे एप्लीकेशन में दाएं और अपने प्रोफाइल पर क्लिक करें 
  • आपको Add Bank Account ऑप्शन दिखाई देगा जिस पर क्लिक करें
  • अब आपको कई सारे बैंक के नाम दिखाई देंगे। जिनमें से आप अपने बैंक को सेलेक्ट करें
  • अब आपकी स्क्रीन पर अपने मोबाइल नंबर को सेलेक्ट करने का ऑप्शन आएगा। यहां आपको उसी मोबाइल नंबर को सेलेक्ट करना है जिसमे आपका बैंक अकाउंट कनेक्ट हो। क्लिक करने के बाद ओके/ send sms ऑप्शन पर क्लिक करें। 
  • अब आपके मोबाइल नंबर से एक मैसेज बैंक को भेजा जाएगा ताकि वेरीफाई किया जा सके। इसमें कुछ टाइम लग सकता है इंतजार करें।
  • वेरीफाई होने के बाद आपका बैंक अकाउंट नजर आएगा अब आपको continue ऑप्शन पर क्लिक करना है। 
  • अपने बैंक अकाउंट को ऐड करने के दौरान यूपीआई पिन भी बनाना होता है। Create upi pin ऑप्शन पर क्लिक करके आप अपने लिए यूपीआई पिन बना सकते हैं। यूपीआई पिन बनाते समय यह ध्यान रखें की जब भी आप गूगल पे की मदद से लेन देन करते हैं तो यह यूपी आई पिन डालना होता है इसके बिना आप कोई भी लेनदेन नहीं कर पाएंगे इसलिए इस यूपीआई पिन कोड याद रखें।

इस तरह से आप अपने बैंक अकाउंट को गूगल पे से जोड़ सकते हैं। अब आप आसानी से गूगल पे एप्लीकेशन के सर्विस को उपयोग कर सकते हैं। अगर आपको गुगल पे पर अकाउंट बनाने में कोई भी समस्या हो तो आप कमेंट बॉक्स पर पूछ सकते हैं।

इन्हें भी देखें

आज के इस आर्टिकल में हमने गूगल पे पर अकाउंट कैसे बनांते हैं इसके बारे में जाना। उम्मीद है इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप आसानी से गूगल पे चालू कर पाएंगे। अगर यह आर्टिकल आपके लिए उपयोगी साबित हुआ हो तो इसे अपनों के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करना ना भूले।