आज के इस लेख में हम गूगल पे कैसे चालू करें, इसके बारे में जानेंगे, अगर आप स्मार्टफोन यूजर है और आपने फोन में गूगल पे चालू करना चाहते है तो यह लेख आपके लिए उपयोगी साबित होगा।

आज के समय में ज्यादातर ऑनलाइन पेमेंट या ट्रांजेक्शन होता है। ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करने के लिए आपको UPI आधारित एक Digital Payment App का उपयोग करना पड़ता है। आज के इस लेख में हम गूगल पे ऑनलाइन पेमेंट ऐप के बारे में जानेंगे। यदि आप गूगल पे ऐप का उपयोग करके आप ट्रांजेक्शन करने करना चाहते है तो आपको पहले अपने मोबाइल में गूगल पे चालू करना पढ़ेगा।

अगर आप अपने मोबाइल में गूगल पे चालू करने के बारे में सोच रहे है तो आप चिंता न करे आज के इस लेख में हम आपको गूगल पे चालू करने के लिए विस्तार से समझाएंगे, जिससे आप आसानी से गूगल पे अपने मोबाइल में चालू कर पाएंगे। गूगल पे चालू करने के लिए इस लेख को ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़े।

गूगल पे कैसे चालू करें, जानिए पूरी जानकारी

गूगल पे कैसे चालू करें

अगर आप अपने मोबाइल में गूगल पे चालू करने के बारे में सोच रहे है तो आपके जानकारी के लिए बता दू कि आप आसानी से अपने स्मार्टफोन में गूगल पे चालू कर सकते है बस आपको इसके लिए नीचे दिए गए चरणो को फॉलो करना पड़ेगा।

गूगल पे डाउनलोड करें

Google Pay app डाउनलोड करने के लिए निम्न स्टेप को फॉलो करे –

  • सबसे पहले अपने मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर ओपन करे।
  • इसके बाद गूगल प्ले स्टोर के सर्च बॉक्स में जाए और Google Pay टाइप करके सर्च करे।
  • इसके बाद आपके स्क्रीन पर Google Pay app दिखाई देने लगेगा, आपको Install पर क्लिक करना है।
  • Install पर क्लिक करते ही Google Pay app का इंस्टॉलेशन स्टार्ट हो जायेगा और कुछ समय बाद आपके मोबाइल में Google Pay app इंस्टॉल हो जायेगा।

इस प्रकार से आप आसान स्टेप को फॉलो करके आप गूगल पे ऐप डाउनलोड कर सकते है।

गूगल पे में अकाउंट बनाएं

अगर आप गूगल पे डाउनलोड कर लिए है तो इसे उपयोग करने के लिए इसमें आपको अकाउंट बनाना पड़ेगा। गूगल पे में अकाउंट बनाने के लिए आपको निम्न स्टेप को फॉलो करे –

  • सबसे पहले आपने मोबाइल में गूगल पे ऐप ओपन करे।
  • इसके बाद अपना मोबाइल नम्बर दर्ज करे और Next पर क्लिक करे ( ध्यान रहे – मोबाइल नंबर बैंक में रजिस्टर होना चाहिए )
  • अब एक नया पेज ओपन हो जायेगा, उसमे आप Next पर क्लिक कर दे।
  • इसके बाद आपके मोबाइल नंबर में ओटीपी टाइप करे और start using google pay पर क्लिक करे।
  • फिर आप use google pin को सलेक्ट करे और continue पर क्लिक करे।
  • इसके बाद आपको 4 डिजिट कर पिन सेट करना है और Ok पर क्लिक करना है।
  • Ok पर क्लिक करते ही गूगल पे का होम पेज ओपन हो जायेगा।
  • इसके बाद आपको गूगल पे में बैंक अकाउंट ऐड करना पड़ेगा, बैंक अकाउंट ऐड करने के लिए सबसे पहले गूगल पे के प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करे और फिर आप Add a bank account पर क्लिक करे।
  • इसके बाद आपको जहां आपका बैंक अकाउंट है उस पर क्लिक करे और फिर आप Sand SMS पर क्लिक करे, अब आपका बैंक अकाउंट वेरिफाई होना स्टार्ट हो जायेगा, आपको कुछ समय तक इंतजार करना पड़ेगा।
  • इसके बाद आप continue पर क्लिक करे।
  • अब आपका बैंक अकाउंट गूगल पे में ऐड हो गया है।

अगर आप गूगल पे में अकाउंट बना लिए है तो आप आसानी से ऑनलाइन पैसा लेनदेन कर सकते है Google Pay का उपयोग करना बेहद आसान और सुविधाजनक है। गूगल पे बहुत ही शानदार एप्लिकेशन है जो कुछ दिन पहले Wise और Western Union के साथ साझेदारी की है, जो उपयोगकर्ताओं को विदेश में पैसे भेजने की अनुमति देता है।

गूगल पे का उपयोग करें

आज के इस आर्टिकल में हम गूगल पे कैसे चालू करें, इसके बारे में जाना। उम्मीद है इस आर्टिकल को पढने के बाद आप आसानी से अपने स्मार्टफोन में गूगल पे चालू कर पाएंगे। इस आर्टिकल से सम्बन्धित कोई भी सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में जरुर पूछे

अगर यह आर्टिकल आपके लिए उपयोगी साबित हुआ हो तो इसे सोशल मीडिया में अपनों के साथ शेयर करना न भूले हिंदी टिप्स दुनिया के नए आर्टिकल्स के अपडेट पाने के लिए फेसबुक ट्विटर पर फॉलो करें।