आज के इस लेख में हम जिओ फोन का लॉक कैसे तोड़े, इसके बारे में जानेंगे, अगर आप जिओ फोन का लॉक तोड़ना चाहते है तो यह लेख आपके लिए उपयोगी साबित होगा।

क्या आप जियो फोन का लॉक तोड़ना चाहते है?, या आप जियो फोन को फैक्ट्री रीसेट करना चाहते है तो आप बिल्कुल सही जगह आए है आज के इस लेख में हम आपको जियो फोन का लॉक तोड़ना के लिए विस्तार से बताएंगे, जिससे आप आसानी से जियो फोन का फैक्ट्री रीसेट करके लॉक तोड़ सकते है।

जियो फोन सबसे लोकप्रिय और पसंदीदा 4जी फोन है क्योंकि जियो फोन का फीचर एक स्मार्ट फोन जितना है और यह सस्ते दाम में मार्केट में भी मिल जाता है। जियो फोन में कई फीचर कुछ दिन पहले ऐड किया गया है यदि आप भी जियो फोन यूजर है और जियो फोन मे लगाए गए पासवर्ड को भूल गए है, जिससे आपको पासवर्ड रीसेट करने की जरूरत है यदि आप जियो फोन के पासवर्ड को रीसेट करना चाहते है तो आप इस लेख को ध्यान से अंत तक पढ़े।

जिओ फोन का लॉक कैसे तोड़े

आप जानते ही हैं कि जियो फोन कई तरह के मॉडल में उपलब्ध है। जब आप अपने फोन का बैटरी निकालते हैं तो आप अपने फोन के मॉडल नाम देख सकते है।

इसलिए जब आप अपना पासवर्ड भूल जाते हैं, तो आप केवल बूट बटन दबाकर मिटा सकते हैं या फ़ैक्टरी रीसेट कर सकते हैं। Jio फोन के प्रत्येक मॉडल के लिए फ़ैक्टरी रीसेट बूट बटन अलग अलग होता है, अब आप सोच रहे होंगे कि बूट बटन क्या है? तो आपको बता दे कि बूट बटन रीसेट सुविधाओं को खोलना के लिए एक विकल्प होता है। यह जियो फोन के हर मॉडल का अलग अलग होता है।

जियो फोन का पासवर्ड रीसेट करें: F211S

  • सबसे पहले अपने जियो फोन को स्विच ऑफ करें।
  • इसके बाद आप पावर (लाल) बटन को और 8 बटन को एक साथ दबाए, जब स्क्रीन लाइट चालू हो तो केवल लाल बटन छोड़ दें और 8 बटन को दबाए रखना है ऑप्शन आते तक।
  • अब आप नेविगेशन डाउन बटन से नीचे स्क्रॉल करके 5वें नंबर पर जाएं, (जहां ‘wipe data/factory reset’ लिखा है) और ओके बटन दबाकर इसे टैप करें।
  • इसके बाद “Yes” पर टैप करे।
  • कुछ सेकेंड के बाद रिबूट का ऑप्शन आएगा, रिबूट के लिए ओके बटन दबाएं।
  • अब आपका जियो फोन रिबूट होना स्टार्ट हो जायेगा और कुछ समय बाद आपका जियो फोन स्टार्ट हो जायेगा।
  • इसके बाद आप भाषा का चयन करे और io बटन दबाकर jio फोन की लाइसेंस शर्तों को स्वीकार करें जो कि पावर बटन के ऊपर है।
  • अब आपका जियो फोन पूरी तरह से हार्ड रीसेट हो जाएगा और आपका पिन लॉक (पासवर्ड) हटा दिया जाएगा। इस तरह आप आसानी से जियो फोन का पासवर्ड रीसेट कर सकते हैं।

नोट: यह प्रक्रिया Jio Lyf F211s की है लेकिन जियो फोन के कई मॉडल हैं। यह प्रक्रिया हर मॉडल में समान होगी, बस बूट बटन अलग रहेगा। जैसे कि इस मॉडल के लिए बूट बटन 8 है। इस प्रकार से जियो फोन के हर मॉडल के लिए अलग अलग बूट बटन होता है।

जियो फोन के मॉडल का लिस्ट और इसके बूट बटन

जियो फ़ोन के सभी मॉडल का सूची और बूट बटन, जियो फोन के पासवर्ड रीसेट कोड निम्नलिखित दिए गए है जिसका उपयोग करके आप अपने जियो फोन को तोड़ सकते है।

  • F211s – 8
  • F50Y – ओके बटन
  • F61F – ——=——
  • jio f41t ब्लैक हार्ड रीसेट की – 1
  • F101K – 3
  • LF2403N – * और # बटन।
  • jio f10q बूट कुंजी – ——-=———
  • F61F – ओके बटन
  • F81E – 5
  • jio f90m बूट की – ओके बटन
  • F2401 – नेविगेशन ऊपर और नीचे बटन
  • F30C – ————=—————
  • F250Y – ————=—————
  • F2402 – ————=—————
  • jio f10q बूट की- नेविगेशन अप बटन।

आज के इस आर्टिकल में हम जिओ फोन का लॉक कैसे तोड़े, इसके बारे में जाना। उम्मीद है इस आर्टिकल को पढने के बाद आप आसानी से जिओ फोन का लॉक तोड़ पाएंगे। इस आर्टिकल से सम्बन्धित कोई भी सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में जरुर पूछे।

अगर यह आर्टिकल आपके लिए उपयोगी साबित हुआ हो तो इसे सोशल मीडिया में अपनों के साथ शेयर करना न भूले हिंदी टिप्स दुनिया के नए आर्टिकल्स के अपडेट पाने के लिए फेसबुक ट्विटर पर फॉलो करें।