इस लेख में हम क्या जीबी व्हाट्सएप का उपयोग करना सुरक्षित है या नही इस पर चर्चा करेंगे, अगर आप भी अपने फोन में जीबी व्हाट्सएप यूज करते हैं या डाउनलोड करने की सोच रहें हैं तो यह लेख आपके लिए उपयोगी साबित हो सकता है।

किसी भी ऐप के मॉड वर्शन का उपयोग करना हमेशा यह सवाल उठाता है कि क्या वे उपयोग करने के लिए सुरक्षित हैं या नहीं। ऐसे ऐप्स Play Store पर उपलब्ध नहीं होते हैं इसलिए यह सवाल उठता है। GBWhatsApp एक ऐसा ही पॉपुलर ऐप है जो व्हाट्सएप का मोडेड ऐप है। कई उपयोगकर्ता के मन में यह सवाल आता है की क्या जीबी व्हाट्सएप सुरक्षित है लेकिन फिर भी इस ऐप को लाखो लोग यूज करते हैं।

क्या जीबी व्हाट्सएप सुरक्षित है?

क्या GBWhatsApp सुरक्षित है?

मॉड व्हाट्सएप एप्लिकेशन जैसे जीबी व्हाट्सएप, यो व्हाट्सएप, व्हाट्सएप प्लस को आमतौर पर सुरक्षित नहीं माना जाता है क्योंकि वे मूल व्हाट्सएप के मानकों का उल्लंघन करते हैं। ये ऐप गुमनाम सर्वर पर चलते हैं, जिसका मतलब है कि कोई भी इनका फायदा उठा सकता है और आपकी व्यक्तिगत जानकारी तक पहुंच सकता है इसलिए ऐसे ऐप्स का इस्तेमाल करना बिलकुल भी सुरक्षित नही है।

GBWhatsApp एक व्हाट्सएप का मॉडिफाइड वर्शन है। यह गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध नही है इसे डाउनलोड करने के लिए थर्ड पार्टी वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। सामान्य तौर पर इन Unknown Source से डाउनलोड किये गए ऐप्स में आपके डिवाइस को नुकसान पहुंचाने की क्षमता होती है। नतीजतन अज्ञात स्रोतों से किसी भी एपीके को डाउनलोड नही करना चाहिए।

जीबी व्हाट्सएप का उपयोग करने से आपका ऑफिसियल व्हाट्सएप अकाउंट को अस्थायी या स्थायी रूप से बंद किया जा सकता है क्योंकि जीबी व्हाट्सएप और व्हाट्सएप के अन्य संशोधित संस्करण अनधिकृत और गैरकानूनी हैं। इसके अलावा यदि आप अपने डेटा के बारे में चिंतित हैं तो आपको इन ऐप्स का उपयोग करने से बचना चाहिए।

जीबी व्हाट्सएप के फायदे

  1. आप एक ही डिवाइस पर डुअल व्हाट्सएप का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  2. आप व्हाट्सएप बिजनेस अकाउंट की तरह ऑटो-रिप्लाई सेट कर सकते हैं।
  3. आप चैट को अलग-अलग लॉक कर सकते हैं।
  4. विभिन्न गोपनीयता विकल्प।
  5. अधिक चैट विकल्प।

जीबी व्हाट्सएप के नुकसान

  1. इस एप का उपयोग करना illegal है।
  2. एक अज्ञात सर्वर का उपयोग करता है जो सुरक्षित नहीं है।
  3. खातों पर बैन लगाया जा सकता है।

आज हमने जीबी व्हाट्सएप के बारे में और यह सुरक्षित है या नही इसके बारे में जाना। उम्मीद है इस आर्टिकल को पढने के बाद आप समझ गए होंगे की GB WhatsApp सिक्योर है या नही। इस आर्टिकल से संबंधित कोई भी सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में जरुर बताये।