आज के इस लेख में हम Laptop में Screenshot कैसे लें, इसके बारे में जानेंगे। अगर आपके पास भी लैपटॉप है तो यह लेख आपके लिए उपयोगी साबित हो सकता है।

आज कल के इस टेक दुनियाँ में कंप्यूटर, लैपटॉप अपनी अहम भूमिका निभाते हैं। इनके बदौलत हम कई सारे काम चुटकियों में कर लेते हैं। लैपटॉप कंप्यूटर में कई सारे फीचर होते हैं जिन्हें हम जरुरत के अनुसार उपयोग करते हैं और अपने काम को आसान बनाते हैं।

कई बार हम अपने लैपटॉप या डेस्कटॉप में काम करते वक्त  लैपटॉप के स्क्रीन में दी गई जानकारी को फोटो/ स्क्रीनशॉट के रूप में सेव रखना चाहते हैं लेकिन कई सारे यूजर को नही पता होता है की आखिर लैपटॉप में स्क्रीनशॉट कैसे लेते हैं? इस कारण से उनको परेशानी का सामना करना पड़ता है।

Laptop में Screenshot कैसे लें, जानिए 02 आसान तरीके

Laptop में Screenshot कैसे लें

हम सबसे पहले एक ऐसे तरीके के बारे में जानेंगे जिसमे आपको किसी भी तरह से कोई दुसरे सॉफ्टवेयर को अपने कंप्यूटर में डाउनलोड नही करना पड़ेगा।

Snipping Tool

अगर आप अपने लैपटॉप में विंडो ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल करते हैं। यह टूल आपको विंडो में पहले से मिलता है इसे डाउनलोड करने के जरुरत नही है आइये हम जानते हैं स्निप्पिंग टूल का इस्तेमाल करते हुए स्क्रीनशॉट कैसे लें

  • आपको अपने लैपटॉप के के बोर्ड में window key + shift +s एक साथ दबाना है। ( अगर आप विंडो 10 का इस्तेमाल करते हैं तो यह काम करेगा )
  • ऐसा करने पर आपके स्क्रीन में सबसे उपर 5 ऑप्शन आ जायेंगे
Free-form snipइस ऑप्शन को सेलेक्ट कर आप किसी भी शेप में स्क्रीनशॉट ले सकते हैं।
Rectangular snipइस ऑप्शन को सेलेक्ट कर आप स्क्रीन के किसी भी हिस्से में रेक्टंगुलर शेप में स्क्रीनशॉट ले सकते हैं।
Window snip आपके स्क्रीन में जो विंडो खुला होगा उसका स्क्रीनशॉट ले सकते हैं।
Full-screen snipइसके मदद से आप अपने लैपटॉप के पूरे स्क्रीन का स्क्रीनशॉट ले सकते हैं

इस तरह से हम snipping tool के शॉर्टकट तरीके का उपयोग करते हुए लैपटॉप में स्क्रीनशॉट ले सकते हैं। आइये अब जानते है की इस टूल के सभी फीचर को इस्तेमाल करने के लिए इसे कैसे उपयोग करें।

  • आपको अपने कंप्यूटर के सर्च बार में “Screenshot” लिख कर सर्च करना है।
  • जैसे ही आप सर्च करेंगे ” snipping tool दिखाई देगा, इसे ओपन कर लें
  • आपके सामने snipping tool का विंडो ओपन हो जायेगा जिसमें आपको मुख्य रूप से तीन ऑप्शन नजर आएंगे
  • New – इस ऑप्शन को सेलेक्ट कर स्क्रीनशॉट ले सकते हैं।
  • M इस ऑप्शन के मदद से Rectangular snip, Freeform snip, Full Screen snip इनको अपने जरुरत के अनुसार सेलेक्ट कर सकते हैं।
  • Delay – इसमें ऑप्शन के मदद से आप टाइमिंग सेट कर सकते हैं की कितनी देर बाद आप स्क्रीनशॉट ले सकते हैं।

snipping tool से स्क्रीनशॉट लेने के बाद आप उसे एडिट भी कर सकते हैं, आपको अपने स्क्रीनशॉट में एडिट करने के लिए कई सारे उपयोगी फीचर देता है जैसे पेन टूल, हाइलाइटर इत्यादि।

नोट – आपके द्वारा लिए गए स्क्रीनशॉट Pictures > Screenshots फोल्डर के अंदर देखने को मिलेंगे।

इन्हें भी देखें

Lightshot

स्क्रीनशॉट लेने के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल में लाया जाने वाला सॉफ्टवेर में से लाइटशॉट है यह भी यूजर को कई सारे उपयोगी फीचर देता है  यह विंडो और मैक यूजर के उपलब्ध है आइये हम इस लाइटशॉट के बारे में और इसके मदद से स्क्रीनशॉट कैसे लेते हैं, इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

  1. इसको उपयोग करने के लिए आपको सबसे पहले इसे डाउनलोड करके इंस्टाल करना होगा
  2. लाइट शॉट को इसके वेबसाइट या फिर दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं  लाइटशॉट डाउनलोड करे 
  3. अब जब भी आपको स्क्रीनशॉट लेना हो अपने कीबोर्ड से PrtSc बटन को दबाएँ
  4. अब अपने कर्सर की मदद से जिस भी स्क्रीन के जिस भी भाग का स्क्रीन शॉट लेना हो सेलेक्ट करें
  5. जैसे ही आप सेलेक्ट करेंगे आप के पास कई सारे आप्शन नज़र आयेंगे जैसे – पेन, लाइन, कलर, टेक्ट, इत्यादि जिनका उपयोग आपके स्क्रीन शॉट में कर सकते हैं।
  6. इसके बाद सेव ऑप्शन में क्लिक करके अपने स्क्रीनशॉट को सेव कर सकते हैं।

इस तरह से आप लाइटशॉट के द्वारा अपने कंप्यूटर/ लैपटॉप में स्क्रीनशॉट ले सकते हैं।

हमने आपको दो तरीके बताये जिसके मदद से आप स्क्रीनशॉट ले सकते हैं लेकिन शायद आप कंफ्यूज हो रहे होंगे की इन दोनों में से किसे उपयोग करना चाहिए तो फिर आइये मैं आपकी मदद करता हूँ।

अगर आप अपने सिस्टम में कोई दूसरा सॉफ्टवेर इनस्टॉल नही करना चाहते हैं तो आपको विंडो में दिए जाने वाले टूल snipping tool का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन अगर आप सिंपल और सभी फीचर एक ही जगह पर इस्तेमाल करना चाहते हैं तो लाइटशॉट का उपयोग करना चाहिए। मैं लाइटशॉट का इस्तेमाल ज्यादा करता हूँ और इसे उपयोग करना मुझे आसान लगता है। आप अब अपने अनुसार इन दोनों में से कोई भी चुन सकते हैं।

इस आर्टिकल में लैपटॉप में स्क्रीनशॉट कैसे लेते हैं, इसके बारे में जाना। उम्मीद है यह लेख आपके लिए उपयोगी रहा होगा। अगर यह आर्टिकल आपके लिए उपयोगी साबित हुआ होगा तो इसे सोशल मीडिया में अपनों के साथ शेयर जरुर करें।

References

https://support.microsoft.com/en-us/windows/use-snipping-tool-to-capture-screenshots-00246869-1843-655f-f220-97299b865f6b