इस लेख में हम मोबाइल को लैपटॉप कैसे बनाते हैं, इसके बारे में जानेंगे। अगर आप मोबाइल को कंप्यूटर वाला लुक देना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए उपयोगी साबित होगा।

यदि आप अपने एंड्रॉइड डिवाइस को पूरी तरह कंप्यूटर में बदलना चाहते हैं तो आप लॉन्चर एप्लीकेशन का उपयोग कर सकते है और इसे डाउनलोड करने के लिए Google Play Store पर जा सकते हैं। आप डेस्कटॉप यूजर इंटरफ़ेस को आसानी से अपने एंड्राइड फोन में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

अपने एंड्रायड फोन में Leena Desktop UI का उपयोग करके आप अपने फोन कंप्यूटर बना सकते है लीना एक मल्टी-विंडो लॉन्चर है जो आपको एंड्रॉइड डिवाइस को कंप्यूटर में कन्वर्ट कर देता है।

मोबाइल को लैपटॉप कैसे बनाएं, जानिए मोबाइल को कंप्यूटर बनाने का तरीका

मोबाइल को लैपटॉप/कंप्यूटर कैसे बनाएं

आप अपने एंड्रायड फोन को डेस्कटॉप बनाने के लिए निम्न स्टेप को फॉलो करें

  1. सबसे पहले आप अपने मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर ओपन करे और Leena Desktop UI टाइप करके सर्च करे
  2. अब आपको Leena Desktop UI App दिखाई उस पर क्लिक करें, इसके बाद Install पर क्लिक करना है, क्लिक करने के कुछ समय बाद आपके मोबाइल में इंस्टॉल हो जायेगा।
  3. इंस्टाल होने के बाद Leena Desktop UI App को ओपन करे
  4. यहाँ आपको डेस्कटॉप जैसे विंडो शो होगा
  5. अब आप अपने विंडो को सेट भी कर सकते है, विंडो सेट करने के लिए आपको स्क्रीन के दाहिने कोने पर सेटिंग्स पर क्लिक करें।
  6. यह एंड्रॉइड इकोसिस्टम को एक पूर्ण विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम के रूप में अनुभव कर सकते है।

इस प्रकार से आप आपने फोन को पीसी के रूप में इस्तेमाल कर सकते है।

इन्हें भी देखें

मोबाइल को कंप्यूटर बनाने वाला ऐप्स

प्ले स्टोर में कई सारे एप्लीकेशन है जो मोबाइल को कंप्यूटर वाला लुक दे सकते हैं। हमने नीचे कुछ बेहतरीन लांचर के बारे में बताया है, आइये एक एक करके इनके बारे में जानते हैं।

Winner Computer Launcher

Winner Computer Launcher एक बहुत अच्छा लॉन्चर है, जिसकी मदद से आप अपने मोबाइल को एक कंप्यूटर में बदल सकते हैं। इस एप्लीकेशन का सबसे अच्छी बात यह है की इसका साइज़ काफी कम है, सिर्फ 9.14MB, इसलिए यह आपके फोन में ज्यादा स्थान नहीं लेता है।

इस एप्लीकेशन को 1 मिलियन से अधिक लोगों ने अपने फोन पर इंस्टॉल किया है, और इसके अलावा, इस एप्लिकेशन को 4.1 स्टार की रेटिंग मिली है।

फ़ीचर्स:

  1. इस एप्लिकेशन के माध्यम से आप अपने फोन को विंडोज 10 में कनवर्ट कर सकते हैं।
  2. इस एप्लिकेशन में आपको 200+ थीम्स देखने को मिलेंगे।
  3. आप अपने डेस्कटॉप को आइकन के साइज़ को बदलकर कस्टमाइज़ कर सकते हैं।
  4. इसमें ट्रांसपैरेंट टास्कबार, आइकन लेबल शैडो, क्विक सेटिंग, और हाइड एप्स जैसे फ़ीचर्स होते हैं।
  5. इसमें आपको 50 से अधिक कूल लाइव वॉलपेपर्स मिलेंगे।

Microsoft Launcher

Microsoft Corporation द्वारा बनाया गया लॉन्चर भी एक शानदार एप्लीकेशन है जिसकी मदद से आप अपने फोन को एक पीसी में बदल सकते हैं। इसे 10M+ लोगों ने डाउनलोड किया है और इस एप्लिकेशन की रेटिंग 4.6 स्टार्स है।

Microsoft Launcher लांचर का यूज करने के लिए नीचे बताये स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. सबसे पहले, Microsoft एप्लीकेशन को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें।
  2. जब एप्लिकेशन डाउनलोड हो जाए, तो आपको Microsoft अकाउंट में साइन इन करना होगा, अगर आपका Microsoft अकाउंट नहीं है, तो आपको साइन अप करना होगा।
  3. अकाउंट बनाने के बाद, पूछा जाएगा कि आपको होम स्क्रीन पर कौन-कौन सी ऐप्स रखनी हैं।
  4. डेस्कटॉप व्यू तब आती है जब फोन रोटेट करते है।

फ़ीचर्स:

  1. यह ऐप बहुत ही अच्छे से काम करता है।
  2. इसमें आपको एक नया लुक मिलता है।
  3. इसमें आप एक क्लिक में वॉलपेपर बदल सकते हैं।
  4. आप Microsoft Launcher में आइकन्स को कस्टमाइज़ कर सकते हैं।

Launcher 10

यह लॉन्चर भी एक बहुत अच्छा एप्लीकेशन है, जिसकी मदद से आप अपने फोन को एक कंप्यूटर में बदल सकते हैं, इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से 1M+ से अधिक लोग डाउनलोड कर चुके हैं और 4.0 स्टार्स की रेटिंग मिली है।

फ़ीचर्स:

  1. इसमें आप अपने फोन पर सर्च के माध्यम से इंस्टॉल किए गए ऐप्स को सर्च कर सकते हैं।
  2. इसमें आप ऐप्स को छुपाने का ऑप्शन मिलता है।
  3. इसमें स्क्रोलिंग वॉलपेपर को एनेबल और डिसेबल कर सकते हैं।
  4. इसमें लाइट और डार्क थीम का इस्तेमाल किया जा सकता है।

इस आर्टिकल में हम मोबाइल को लैपटॉप या कंप्यूटर कैसे बनाएं इसके बारे में जाना। उम्मीद है इस आर्टिकल पढ़ने के बाद आप मोबाइल को लैपटॉप बना पाए होंगे। इस आर्टिकल से सम्बन्धित कोई भी सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में जरुर पूछें।