My Jio App Download Kaise Kare : भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण के आंकड़ों के अनुसार जिओ ने देश के 364 मिलियन से अधिक ग्राहकों के साथ भारत के सबसे बड़े दूरसंचार ऑपरेटर बन चूका है

जिओ टेलीकॉम इंडस्ट्री अपने ग्राहकों के लिए नए सौदे और एप्लिकेशन लेकर बाजार में आ रही है। परिणामस्वरूप जिओ अब भारतीयों की पसंदीदा नेटवर्क है। शायद आप भी जिओ सिम का उपयोग कर रहे होंगे, लेकिन क्या आप मय जिओ ऐप का उपयोग करते हैं? यदि आप माय जिओ ऐप का उपयोग नहीं करते हैं तो आप बहुत कुछ मिस कर रहे हैं। आज के इस लेख में हम माय जिओ ऐप कैसे डाउनलोड करें इसके बारे में विस्तार से जानेंगे साथ ही यह भी जानेंगे की यह ऐप जिओ यूजर के लिए किस तरह से उपयोगी साबित हो सकता है।

माय जिओ ऐप कैसे डाउनलोड करें

My Jio App क्या है

MyJio एक ऐप है जो एंड्राइड और आईओएस यूजर के लिए उपलब्ध है। इस ऐप की मदद से आप अपने डेटा बैलेंस की जांच कर सकते हैं, अपने फोन को रिचार्ज करने के लिए कई तरह की प्लान चयन कर सकते हैं और MyJio ऐप का उपयोग करके अपने खाते का प्रबंधन कर सकते हैं। आप अपने कॉल, मैसेज और डेटा के लिए उपयोग की जानकारी भी देख सकते हैं, 6 महीने तक के लिए व्यापक स्टेटमेंट जेनरेट कर सकते हैं, आस-पास के स्टोर या JioNet हॉटस्पॉट का पता लगा सकते हैं, अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी को अपडेट कर सकते हैं।

इन्हें भी देखें

माय जिओ ऐप कैसे डाउनलोड करें

  1. सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर पर जाएं और “MyJio” टाइप करें।
  2. अब आपको स्क्रीन में माय जिओ ऐप सबसे पहले दिखाई देगा या फिर दिए गए लिंक पर क्लिक करें – माय जिओ ऐप
  3. इंस्टाल बटन पर क्लिक करें, कुछ देर में आपके फ़ोन में ऐप डाउनलोड और इंस्टाल हो जायेगा
  4. डाउनलोड होने के बाद MyJio ऐप खोलें।
  5. आपको पहली बार ऐप खोलने पर लॉगइन करना होगा, आप अपने जियो नंबर के साथ लॉगइन कर सकते हैं।

इस तरह से आप अपने फ़ोन में माय जिओ एप्प डाउनलोड कर सकते हैं,

माय जिओ ऐप के फीचर्स

माय जिओ एप्लीकेशन में आपको ढेर सारे फीचर देखने को मिलेंगे MyJio app मोबाइल रिचार्ज, UPI और भुगतान, Jio डिवाइस प्रबंधन, मूवी, संगीत, समाचार, गेम्स, क्विज़ और बहुत कुछ के लिए आपकी वन-स्टॉप ऐप है।

  1. ऑनलाइन मोबाइल रिचार्ज और भुगतान सेवाएं
  2. इन्टरनेट, मैसेज कॉल डिटेल्स देख सकते हैं
  3. अपने जिओ सिम से सम्बन्धित कई सारे कार्य कर सकते है, जैसे – DND सर्विस, कॉलर ट्यून इत्यादि
  4. जिओ केयर से कांटेक्ट कर सकते है, साथ ही जिओ अस्सिस्टेंट की मदद ले सकते हैं
  5. इन सभी के अलावा म्यूजिक, न्यूज़, और ऑनलाइन मनोरंजन के लिए ढेर सारे सुविधाएँ है

माय जिओ ऐप से सम्बंधित सवाल जवाब

माय जिओ ऐप को इस्तेमाल करने के दौरान यूजर के मन में कई तरह के सवाल आते है जिनमे से कुछ अक्सर पूछे जाने वाले सवालों के जवाब नीचे दिए गए है, आइये एक नज़र इन पर डालते है

  1. माय जिओ ऐप नही खुल रहा है क्या करें?

    01. सबसे पहले सुनिश्चित करें की माय जिओ ऐप लेटेस्ट वर्शन का हो
    02. प्ले स्टोर में ऐप को अपडेट करें
    03. अपने फोन को रीस्टार्ट करें
    04. इसके बाद भी समस्या का समाधान न हो तो माय जिओ टीम को लिंक पर क्लिक करके कांटेक्ट करें – कांटेक्ट करें

  2. माय जिओ ऐप से कॉलर ट्यून कैसे सेट करें

    इस ऐप से अपने नंबर में कॉलर ट्यून सेट करने के लिए दिए गए लेख को पढ़ें – जिओ सिम में कॉलर ट्यून सेट करने का तरीका

  3. अपना डाटा बैलेंस कैसे चेक करें

    01. अपने फ़ोन का इन्टरनेट कनेक्शन ऑन करें
    02. माय जिओ ऐप को खोलें
    03. कुछ सेकेण्ड इंतजार करें, आपके होम स्क्रीन पर डाटा बैलेंस से सम्बंधित जानकारी दिखाई देगा

आज के इस आर्टिकल में My Jio App के बारे में और माय जिओ ऐप कैसे डाउनलोड करें इसके बारे में जाना। उम्मीद है इस आर्टिकल की मदद से आप आसानी से माय जिओ ऐप को डाउनलोड कर पाएंगे इस आर्टिकल से सम्बन्धित कोई भी सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में जरुर पूछे

अगर यह आर्टिकल आपके लिए उपयोगी साबित हुआ हो तो इसे सोशल मीडिया में अपनों के साथ शेयर करना न भूले हिंदी टिप्स दुनिया के नए आर्टिकल्स के अपडेट पाने के लिए फेसबुक ट्विटर पर फॉलो करें।