ओलंपिक गेम दुनिया भर में प्रसिद्ध है, कई सारे देश के प्लयेर इस खेल में भाग लेते हैं। इसमें कई सारे गेम खेले जाते हैं, क्या आपको पता है 1896 में पहले ओलंपिक खेलों में नौ खेलों को शामिल किया गया। उस समय से कई खेलों को ओलंपिक में जोड़ा गया है, साथ ही हटाया भी गया है। 1896 के बाद से, प्रत्येक ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों में केवल पांच खेल खेले गए हैं जिसमे तैराकी, तलवारबाजी, साइकिल चलाना और एथलेटिक्स ओलंपिक गेम लिस्ट में शामिल थे।
2012 में 26 खेल खेले गए 2016 में यह संख्या बढ़कर 28 हो गई और 2020 में 33 हो गई। पेरिस में 2024 ओलंपिक खेलों के लिए 32 खेलों का अनुमान है, जिसमें ब्रेकडांस ने अपनी शुरुआत की जबकि कराटे, बेसबॉल और सॉफ्टबॉल को शेड्यूल से हटा दिया गया।
ओलंपिक खेल क्या है
ओलंपिक खेल एक अंतराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता है, जिसमें कई देशों के प्लयेर भाग लेते हैं। इसे हर चार साल में आयोजित किया जाता है। ओलंपिक खेलों की समयावधि को ओलंपियाड कहते हैं और इसे अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के द्वारा संचालन किया जाता है। इसे पहली बार 1896 में ग्रीस की राजधानी एथेंस में आयोजित किया गया था।
पियरे डे कोबर्टिन को ओलंपिक खेलों का जन्मदाता कहा जाता है क्योंकि इन्होंने ही वर्ष 23 जून 1894 को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की स्थापना की थी।
ओलम्पिक का मुख्यालय कहां है
स्विट्जरलैंड का लुसाने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) का मुख्यालय है। यह एक अंतरराष्ट्रीय, गैर-सरकारी संगठन है जो स्विस फेडरेशन के अंतर्गत आता है। इसे 23 जून, 1894 को स्थापित किया गया था, और यह ग्रीष्मकालीन, शीतकालीन और युवा ओलंपिक खेलों की योजना बनाने के लिए प्रमुख प्राधिकरण के रूप में कार्य करता है। यह समकालीन ओलंपिक खेलों को चलाने पर केंद्रित है और इसकी स्थापना पियरे डी कौबर्टिन और डेमेट्रियोस विकेलस ने की थी।
ओलंपिक गेम लिस्ट | Olympic Games List
ओलंपिक में खेले जाने वाले खेलों की सुची नीचे दी गई है:
S.No | ओलंपिक खेल |
---|---|
1 | 3X3 बास्केटबॉल |
2 | अल्पाइन स्कीइंग |
3 | आइस हॉकी |
4 | आर्चरी |
5 | आर्टिस्टिक स्विमिंग |
6 | एक्रोबैटिक जिमनास्टिक्स |
7 | एथलेटिक्स |
8 | कराटे |
9 | कर्लिंग |
10 | कैनु/कयाक फ्लैटवाटर |
11 | कैनोइ/ कायक स्लैलम |
12 | क्रॉस कंट्री स्कीइंग |
13 | गोल्फ |
14 | घुड़सवारी |
15 | जिमनास्टिक्स आर्टिस्टिक |
16 | जिमनास्टिक्स रिदमिक |
17 | जूडो |
18 | टेनिस |
19 | टेबल टेनिस |
20 | ट्रायथलन |
21 | ट्रैम्पोलाइन |
22 | डाइविंग |
23 | ताइक्वांडो |
24 | नॉर्डिक कंबाइंड |
25 | फिगर स्केटिंग |
26 | फुटबॉल |
27 | फुटसल |
28 | फेंसिंग |
29 | फ्रीस्टाइल स्कीइंग |
30 | बायथलॉन |
31 | बास्केटबॉल |
32 | बीएमएक्स फ्रीस्टाइल |
33 | बीच वॉलीबॉल |
34 | बीच हैंडबॉल |
35 | बेसबॉल / सॉफ्टबॉल |
36 | बैडमिंटन |
37 | बॉक्सिंग |
38 | बॉबस्ले |
39 | ब्रेकिंग |
40 | मैराथन स्विमिंग |
41 | मॉडर्न पेंटाथलान |
42 | रग्बी |
43 | रेसलिंग |
44 | रोइंग |
45 | रोलर स्पीड स्केटिंग |
46 | लुग |
47 | वाटर पोलो |
48 | वेटलिफ्टिंग |
49 | वॉलीबॉल |
50 | शार्ट _ स्पीड स्केटिंग |
51 | शूटिंग |
52 | सर्फिंग |
53 | साइकिलिंग |
54 | साइकिलिंग बीएमएक्स |
55 | साइकिलिंग माउंटेन बाइक |
56 | साइकिलिंग रोड |
57 | सेलिंग |
58 | स्की जंपिंग |
59 | स्की माउंटेनरिंग |
60 | स्केटबोर्डिंग |
61 | स्केलेटन |
62 | स्नोबोर्ड |
63 | स्पीड स्केटिंग |
64 | स्पोर्ट क्लाइम्बिंग |
65 | स्विमिंग |
66 | हैंडबॉल |
67 | हॉकी |
यह भी देखें: पेटीएम कैश कमाने वाला गेम डाउनलोड करें
आज के इस लेख में ओलंपिक गेम लिस्ट के बारे में जाना, उम्मीद है यह लेख आपके लिए उपयोगी रहा होगा। इस आर्टिकल से सम्बंधित कोई भी सवाल हो तो नीचे कॉमेंट बॉक्स में अवश्य पूछें। अगर यह आर्टिकल आपके लिए उपयोगी साबित हुआ हो तो इसे सोशल मीडिया में अपनों के साथ शेयर करना न भूले हिंदी टिप्स दुनिया के नए आर्टिकल्स के अपडेट पाने के लिए फेसबुक , ट्विटर पर फॉलो करें।