Prithvi Par Kitne Mahasagar Hai : क्या आपको पता है पृथ्वी पर कुल कितने महासागर है? अंतरिक्ष से पृथ्वी नीला दिखाई देता है इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि हमारी पृथ्वी पर कितनी मात्रा में पानी है। पृथ्वी के लगभग 71% भाग पर जल है।  जब महासागरों की बात की जाती है तो कई सारे लोग यह सोचते हैं कि सभी महासागर अलग-अलग होंगे लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है सभी महासागर एक दूसरे से कनेक्ट हैं जिसे हम वैश्विक महासागर भी कह सकते हैं।

विश्व का 98% जल्द समुद्र में है बाकी 2% पानी नदियों, झीलों और भूमि गत जल के रूप में है इस अपार जल के कारण ही पृथ्वी पर जीवन संभव हो सका है। आज हम महासागर के बारे में और वैश्विक महासागर को कितने भागों में बाँटा गया है इसके बारे में विस्तार से जानेंगे इन सभी के अलावा हम महासागर और सागर में क्या अंतर होता है इसके बारे में भी  जानेंगे।


पृथ्वी पर कुल कितने महासागर है

महासागर किसे कहते हैं?

पृथ्वी के लगभग 71% भाग पर खारा जल है इस पानी के विशाल समूह को हम वैश्विक महासागर कहते हैं। इस वैश्विक महासागर को भूगोलविदों ने मुख्यतः पांच भागों में बाँटा है जिन्हें हम महासागर कहते है। 


पृथ्वी पर कुल कितने महासागर है और उनके नाम  

हमने उपर जाना की  वैश्विक महासागर को भूगोलविदों ने मुख्यतः पांच भागों में बाँटा है आइए अब हम इन महासागरों के नाम जानते हैं। विश्व के पांच महासागरों के नाम निम्नलिखित हैं

  1. प्रशांत महासागर ( Pacific Ocean )
  2. अटलांटिक महासागर ( Atlantic Ocean )
  3. हिन्द महासागर ( Indian Ocean )
  4. दक्षिण ध्रुवीय महासागर ( Antarctic Ocean )
  5. उत्तर ध्रुवीय महासागर ( Arctic Ocean )

आइए अब हम एक-एक करके इन महासागरों के बारे में  जानते हैं

प्रशांत महासागर

विश्व का सबसे बड़ा महासागर प्रशांत महासागर है। इसकी गहराई भी अन्य महासागरों की तुलना में सबसे अधिक है। इस महासागर की औसत गहराई लगभग 4000 मीटर है तथा अधिकतम गहराई लगभग 11000 मीटर है। 

प्रशांत महासागर के नामकरण के पीछे एक दिलचस्प कहानी जुड़ी हुई है।  एक पुर्तगाली जिसका नाम मैगलन था जब अपने दल के साथ अटलांटिक महासागर को पार करने के बाद इस प्रशांत महासागर में पहुंचे तो उन्होंने देखा यह महासागर अटलांटिक महासागर की तुलना में बहुत शांत था इसी को देखते हुए  मैगलन ने इसे प्रशांत  नाम दिया तभी से हम इसे प्रशांत (प्रशांत का अर्थ शांत रहने वाला होता है) महासागर के नाम से जानते हैं।


अटलांटिक महासागर

अटलांटिक महासागर  का दूसरा नाम अंध महासागर है। यह महासागर क्षेत्रफल की दृष्टि से दूसरा सबसे बड़ा महासागर है। इसका आकार गणित के  अंक 8 के जैसा है। यह उत्तरी ध्रुव में आर्कटिक से लेकर दक्षिण अमेरिका यूरोप और अफ्रीका तक फैला हुआ है। अटलांटिक महासागर का क्षेत्रफल 10,64,60,000 वर्ग किमी.औसत गहराई लगभग 3646 मी. है। रहस्यमय बरमूडा ट्रायंगल अटलांटिक महासागर में ही स्थित है। इस महासागर में सबसे गहरा गर्त प्यूर्तो रिको ट्रेंच है। इसमें स्थित मिल्वाैकी डीप की गहराई लगभग 8376 मी. है। 


हिन्द महासागर

हिंद महासागर एकमात्र ऐसा महासागर जिसका नाम किसी देश के नाम पर रखा गया है। हिंद महासागर का नाम भारत ( हिंदुस्तान ) देश के नाम पर रखा गया है। इस महासागर का क्षेत्रफल लगभग 73556000 वर्ग किलोमीटर है। 


अंटार्कटिक महासागर 

अंटार्कटिक महासागर को दक्षिण ध्रुवीय महासागर भी कहा जाता है। यह अंटार्कटिक महाद्वीप के चारों ओर फैला है। इस महासागर में बड़े बड़े हिमशैल तैरते रहते हैं यह विश्व के सबसे दक्षिण में स्थित है साथ ही यह चौथा सबसे बड़ा महासागर है। दक्षिण ध्रुवीय महासागर की औसत गहराई लगभग 3,200 मी है।


आर्कटिक  महासागर

आर्कटिक महासागर जिसे हम उत्तर ध्रुवीय महासागर के नाम से भी जानते हैं। यह सबसे छोटा महासागर है। इस महासागर का नाम अर्कटोस शब्द से लिया गया है जिसका अर्थ ग्रीक भाषा में भालू होता है। इसकी औसत गहराई 1038m है।


महासागर से सम्बंधित कुछ सवाल जवाब जो अक्सर लोगों के मन में आते हैं।

  1. पृथ्वी पर कुल कितने महासागर है?

    पृथ्वी पर कुल 05 महासागर हैं जिनके नाम निम्नलिखित है।
    01. प्रशांत महासागर ( Pacific Ocean )
    02. अटलांटिक महासागर ( Atlantic Ocean )
    03. हिन्द महासागर ( Indian Ocean )
    04. दक्षिण ध्रुवीय महासागर ( Antarctic Ocean )
    05. उत्तर ध्रुवीय महासागर ( Arctic Ocean )

  2. सबसे छोटा महासागर कौन सा है?

    आर्कटिक महासागर सबसे छोटा महासागर है।

  3. दुनिया का सबसे छोटा महासागर कौन सा है?

    सबसे बड़ा महासागर प्रशांत महासागर है।

आज के इस आर्टिकल में हमने पृथ्वी पर कुल कितने महासागर है? इसके बारे में जाना उम्मीद है आपको महासागर के बारे में काफी कुछ जानने को मिला होगा। अगर इस आर्टिकल से सम्बंधित कोई भी सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं

अगर यह आर्टिकल आपके लिए उपयोगी साबित हुआ हो तो इस आर्टिकल को सोशल मीडिया में अपनों के साथ शेयर जरुर करें। हिंदी टिप्स दुनिया के नए आर्टिकल्स के अपडेट पाने के लिए फेसबुक , ट्विटर पर फॉलो करें।