आज के समय में ऑनलाइन म्यूजिक या विडियो देखने के लिए यूट्यूब सबसे अच्छे प्लेटफार्म में से एक है लेकिन आप ऑफिसियल YouTube ऐप से कुछ भी डाउनलोड नहीं कर सकते। आपको किसी Third party एप्लीकेशन या वेबसाइट की आवश्यकता होगी।

YouTube से वीडियो डाउनलोड करने के लिए अधिकांश लोग VidMate,TubeMate, SnapTube, Videoder, InsTube, Tubex, और WonTube का उपयोग करते हैं। इस लेख में हम विडमेट ऐप के बारे में और Vidmate से गाना डाउनलोड कैसे करते हैं, इसके बारे में जानेंगे। अगर आप भी विडमेट ऐप का उपयोग करते हुए गाना या वीडियो डाउनलोड करना है तो यह लेख आपके लिए उपयोगी साबित हो सकता है।

Vidmate से गाना कैसे डाउनलोड करें, जानिए स्टेप बाय स्टेप

Vidmate ऐप क्या है

VidMate Android डिवाइस के लिए एक फ्री ऑडियो और वीडियो डाउनलोडर ऐप है जो आपको कई सारे प्लेटफार्म जैसे यूट्यूब, फेसबुक इत्यादि से कई सारे फॉर्मेट में गाने, वीडियो डाउनलोड करने की सुविधा देता है।

यह अपने यूजर को कई सारे अच्छे फीचर्स प्रदान करता है। इस ऐप का यूजर इंटरफ़ेस बहुत ही अच्छा है, इसे कोई भी आसनी से यूज कर सकता है। इसमें एक बिल्ट इन ब्राउज़र हैं और और यह इसे कई सारे भाषाओं में उपयोग किया जा सकता है। इसके अलावा आप अपनी जरूरत के अनुसार कई सारे फॉर्मेट और रिज़ॉल्यूशन में वीडियो और ऑडियो को सेव कर सकते हैं। इसमें आपको कई सारे विज्ञापन देखने को मिलेंगे, जो शायद आपके यूजर एक्सपीरियंस को खराब कर सकते हैं।

Vidmate से गाना कैसे डाउनलोड करें

इस एप्लीकेशन की मदद से गाना डाउनलोड करना बेहद ही आसान है, बस आप नीचे दिए गए चरणों को फॉलो करें:

  1. सबसे पहले आपको VidMate APK डाउनलोड करना होगा और इसे अपने फोन या टैबलेट पर इंस्टॉल करना होगा।
  2. इंस्टॉलेशन पूरा करने के बाद, VidmateApp खोलें।
  3. अब YouTube आइकन पर क्लिक करके YouTube खोलें।
  4. अपने पसंद का गाना YouTube पर सर्च करे जिसे आप डाउनलोड करना चाहते हैं।
  5. वीडियो खोलें, और आपको ऐप के निचले दाएं कोने में डाउनलोड बटन दिखाई देगा। डाउनलोड बटन पर क्लिक करें, और आप जिस Format और Quality में डाउनलोड करना चाहते हैं उसे चुनें
  6. गाना डाउनलोड करना है तो MP3 चुने और फिर डाउनलोड पर क्लिक करें
  7. गाना डाउनलोड होना शुरू हो जाएगा।
  8. डाउनलोड पूरा करने के बाद, आप डाउनलोड किए गए गाने को Downloaded section में देख सकेंगे। यहां से, आप इसे बिल्ट-इन ऑडियो प्लेयर में प्ले भी कर सकते हैं।

इस तरह से आप आसानी से विडमेट ऐप का उपयोग करते हुए आसानी से कोई भी गाना डाउनलोड कर सकते हैं।

यह भी देखें: पुराना वाला विडमेट ऐप डाउनलोड कैसे करें

Vidmate ऐप कैसे डाउनलोड करें

  1. अपने ब्राउजर से  Vidmate सर्च करे।
  2. Vidmate के आधिकारिक वेबसाइट https://www.vidmate-official.com/ पर क्लिक करे।
  3. होम पेज में ही दिए डाउनलोड बटन पर क्लिक करें।
  4. एपीके फ़ाइल डाउनलोड करने के बाद इसे खोलें।
  5. अब, यदि यह ” Unknown Source” को इनेबल करने के लिए कहता है, तो Setting -> Security -> Unknown Source पर जाएं।
  6. फिर, बस “Unknown Source” enable करें।
  7. अब “Install” बटन पर क्लिक करें।
  8. इंस्टालेशन पूरा होने तक प्रतीक्षा करें।
  9. Vidmate ऐप को खोलें और इसके फीचर का आनंद लें।

आज के इस लेख में हमने विडमेट ऐप में गाना डाउनलोड कैसे करते हैं, इसके बारे में जाना। उम्मीद है यह लेख आपके लिए उपयोगी रहा होगा। इस आर्टिकल से सम्बंधित कोई भी सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में अवश्य पूछें।