15 साल पहले लॉन्च होने के बाद से, यूट्यूब एक डिजिटल पावरहाउस के रूप में विकसित हुआ है YouTube अब केवल मज़ेदार वीडियो देखने का प्लेटफॉर्म नहीं रह गया है बल्कि कई अन्य शैलियों के वीडियो भी यूट्यूब पर बहुत देखे जाते हैं।

यह दूसरा सबसे लोकप्रिय सर्च इंजन और इंटरनेट पर दूसरी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली साइट है। YouTube की सबसे अच्छी बात यह है कि इसे कोई भी शुरू कर सकता है। भले ही यह आसान लग रहा है, एक चैनल बनाना और सब्सक्राइबर को बढ़ाने में समय और बहुत मेहनत लगती है। यदि आप यूट्यूब पर Vlog वीडियो कैसे बनाए यह जानना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए उपयोगी होगा।

Vlog वीडियो कैसे बनाए

Vlog वीडियो बनाने के लिए आप निम्नलिखित बातों का ध्यान रखें:

सबसे पहले अपना niche ढूंढे:

इससे पहले कि आप अपना कैमरा निकालें और वीडियो शूट करना शुरू करें आपको एक प्लानिंग की जरूरत होगी। सबसे पहले आपको अपना niche ढूंढना होगा। आपको यह पता लगाना चाहिए कि आपकी रुचि क्या हैं और जिन लोगो के लिए आप वीडियो बना रहें है उनकी क्या रुचि है और आपको उसी हिसाब से अपना वीडियो बनाना चाहिए।

अपना व्लॉग शुरू करने से पहले, आपको अपनी वीडियो को अपने दर्शकों से कनेक्ट करने के लिए टोन, शैली और भाषा का पता होना चाहिए। इससे आपको अपने व्लॉग के लिए सही विषय चुनने में मदद मिलेगी। कुल मिलाकर अपने दर्शकों के बारे में पता लगाने से आपको यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि अपने वीडियो में कैसे बात करें।

अपने ऑडियंस की पहचान करें

वीडियो बनाने से पहले आपको टारगेटेड ऑडियंस की पहचान करनी होगा जिसकी मदद से आप वही वीडियो बना सकते हैं जो आपकी ऑडियंस देखना चाहती है। मान लीजिए यदि आप फिटनेस ब्लॉग बना रहें है तो आपकी वीडियो केवल फिटनेस को पसंद करने वाले व्यक्ति ही देखेंगे। कोई दूसरे व्यक्ति को आपकी  वीडियो में कोई दिलचस्पी नही होगी इसलिए आपको अपने ऑडियंस की पहचान करनी होगी।

अपने उपकरण में निवेश करें

एक अच्छा व्लॉग बनाने के लिए आपको कैमरे के अलावा भी बहुत कुछ चीजों का ध्यान रखना होगा। आपका ब्लॉग लोगो को देखने में अच्छा लगना चाहिए और आपका वीडियो स्टेबल होना चाहिए इसके लिए आपको एक गिम्बल की जरूरत हो सकती है।

एक अच्छे वीडियो में वीडियो के साथ साथ अच्छा ऑडियो होना भी बहुत जरूरी है। यदि आपका वीडियो देखने में बहुत अच्छा है लेकिन उस वीडियो में आपकी आवाज अच्छी नही है तो यह लोगो को परेशान कर सकता है जिससे वह आपकी वीडियो देखना बीच में ही बंद कर सकते हैं इसलिए वीडियो के साथ साथ आप अपने ब्लॉग में ऑडियो पर भी ध्यान दें।

एक अच्छा स्क्रिप्ट बनाएँ

ब्लॉग बनाना शुरू करने से पहले स्क्रिप्ट और स्ट्रक्चर तैयार करना बहुत जरूरी है। वीडियो में आपको क्या बोलना है इसका पहले से ही स्क्रिप्ट बनाना वीडियो को आकर्षित बनाने का एक तरीका है। इन सब में आपको एक बात का ध्यान रखना होगा की वीडियो में आपको ऐसे बोलना है की वह स्क्रिप्ट न लगे। यह आपको ब्लॉग में रियल दिखने में आपकी मदद करेगा।

वीडियो रिकॉर्ड करें

अब आप अपना पहला वीडियो बनाने के लिए तैयार हैं। आमतौर पर, यह प्रक्रिया का सबसे कठिन हिस्सा है। स्क्रिप्ट बनाने के बाद आपको वीडियो को रिकॉर्ड करना होगा। भले ही वीडियो रिकॉर्ड करना आपको आसान लग सकता है फिर भी कई लोग जो व्लॉगिंग शुरू करना चाहते हैं, रिकॉर्ड बटन दबाने का समय आने पर घबरा जाते हैं।सबसे पहले आपको अपने दर्शकों से बात करना आना चाहिए।

अपने दर्शकों को केवल संख्याओं और आंकड़ों के रूप में न सोचें। वे अलग-अलग विचारों वाले अलग-अलग लोग हो सकते हैं। कैमरे से ऐसे बात करें जैसे आप सामने वाले से बात कर रहे हैं और पूरे आत्म विश्वास के साथ अपना वीडियो रिकॉर्ड करें।

वीडियो एडिट करने में समय लें

एक अच्छा वीडियो बनाने के सबसे महत्वपूर्ण भागों में से एक उसे एडिट करना है। कुछ व्लॉग चैनल अपने वीडियो एडिट करने के तरीके से ही हिट हो गए हैं। वीडियो एडिट करने के लिए जरूरी नही है की आप हमेशा ही कुछ नया करें बल्कि नॉर्मल वीडियो एडिटिंग से भी आप अपने ब्लॉग को अच्छा बना सकते हैं।

वीडियो एडिटिंग के लिए कई तरह के ऐप मौजूद हैं। इस ऐप की मदद से आप अपने वीडियो को बेहतर बना सकते हैं। फाइनल कट प्रो या एडोब प्रीमियर प्रो कुछ ऐसे ऐप है जिससे आप वीडियो को एडिट कर सकते हैं। इन ऐप की मदद से आप अपने वीडियो में ग्राफिक्स जोड़ सकते हैं, रंग बदल सकते हैं और ध्वनि को संतुलित कर सकते हैं। जब आप वीडियो एडिट करते हैं, तो आपको हमेशा वीडियो अच्छा दिखाने का प्रयास करना चाहिए। वीडियो में जो कमी हो उसे दूर करने का प्रयास करें और वीडियो के क्लिप को एक कहानी के रूप में पेश करने का प्रयास करें।

अपलोड और ऑप्टिमाइज़ करें

अपने चैनल में वीडियो अपलोड करना बहुत आसान है। फ़ाइल के रिज़ॉल्यूशन और आकार के आधार पर, इसमें कुछ समय लग सकता है। जब वीडियो अपलोड और रेंडर हो रहा हो, तब आप इसे ऑप्टिमाइज़ करना शुरू कर सकते हैं ताकि वीडियो का SEO करके उसे सर्च रिजल्ट में लाया जा सके।

आप इसे कई तरीकों से कर सकते हैं। YouTube मूल रूप से एक बड़ा सर्च इंजन है जो आपको लाखों वीडियो सर्च करने और देखने की सुविधा देता है। आप अपने वीडियो पर सर्च इंजन ऑप्टिमाइज़ेशन तकनीकों का उपयोग कर सकते हैं जैसे कि आप किसी वेबसाइट पर अधिक लोगों को इसे देखने के लिए करते हैं।

आप वीडियो को ऑप्टिमाइज़ निम्नलिखित तरीके से कर सकते हैं:

आकर्षक शीर्षक लिखें

यह लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने का सबसे अच्छा तरीका है ऐसे शीर्षकों लिखे जो अलग दिखें।आपका टाइटल समझने में आसान, छोटा और मज़ेदार होना चाहिए। वीडियो पोस्ट करने से पहले कुछ कीवर्ड लिखें जो आपके व्लॉग में फिट हों। अपने टाइटल में स्ट्रोंगेस्ट कीवर्ड का इस्तेमाल करें। इससे इस बात की संभावना बढ़ जाएगी कि आपका वीडियो कीवर्ड सर्च करने पर सर्च रिजल्ट में दिखाई देगा।

यूट्यूब एसईओ

इसके बाद, आपको वीडियो टैग देने होंगे। YouTube को SEO के लिए कैसे रैंक किया जाता है, इसका यह एक बड़ा हिस्सा हैं। अपने चैनल के क्रिएटर स्टूडियो के माध्यम से, आप इन टैग्स को वीडियो में जोड़ सकते हैं। YouTube इन टैग का उपयोग यह पता लगाने के लिए करता है कि वीडियो किस बारे में है। उनका उपयोग दर्शकों को आपके वीडियो के बारे में बताने या आपकी कंटेंट को रिजल्ट पेज पर डालने के लिए किया जाता है।

आकर्षक थंबनेल बनाएं

एक अच्छा थंबनेल आपके वीडियो के लिए बहुत ही जरूरी है। थंबनेल आपके वीडियो के बारे में होता है जो लोगो को बताता है कि आपका ब्लॉग किस बारे में हैं और ब्लॉग के अंदर किस बारे में बताया गया है। कोशिश करें की आपका थंबनेल आकर्षक हो। थंबनेल जितना आकर्षक होगा लोगो का आपके वीडियो पर क्लिक करने की संभावना उतना ही अधिक होगा।

References