आज के इस लेख में हम कंप्यूटर में स्क्रीनशॉट कैसे लें, इसके बारे में विस्तार से जानेंगे। कंप्यूटर में स्क्रीनशॉट लेने के कई तरीके जिनके बारे में भी बताया गया है।

आज के समय में कंप्यूटर का हर कोई करता है। कंप्यूटर कुछ ही मिनटों में हमारे कई सारे काम को काफी जल्दी कर देता है। आज के समय में कंप्यूटर कई सारे फीचर होते हैं जिन्हें हम जरूरत के अनुसार उपयोग कर लेते हैं और अपने काम को काफी कम समय में कर लेते हैं। कंप्यूटर पर काम करने के दौरान हमें कई बार स्क्रीनशॉट लेने की आवश्यकता होती है लेकिन कई सारे कंप्यूटर यूजर को कंप्यूटर में स्क्रीनशॉट कैसे लेते हैं इसके बारे में जानकारी नहीं होती है इस वजह से वह काफी परेशान हो जाते हैं। 

अगर आप भी कंप्यूटर यूजर हैं और अपने कंप्यूटर में स्क्रीनशॉट कैसे लेते हैं इस बारे में जानना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए उपयोगी साबित हो सकता है। इस आर्टिकल में कंप्यूटर में स्क्रीन शॉट कैसे लें इसके बारे में विस्तार पूर्वक जानेंगे।

कंप्यूटर में स्क्रीनशॉट कैसे लें

विंडोज 10 कंप्यूटर में स्क्रीनशॉट कैसे लें

कंप्यूटर पर स्क्रीनशॉट लेने के कई सारे तरीके हैं, इस आर्टिकल में भी हम सभी तरीकों के बारे में जानेंगे जिनके द्वारा अब आसानी से अपने कंप्यूटर पर स्क्रीनशॉट ले सकते हैं। स्क्रीनशॉट लेने के मुख्यतः दो तरीके हो सकते हैं कंप्यूटर में पहले से दिए गए फीचर की मदद से या फिर अन्य सॉफ्टवेयर की मदद से। आइए हम जानते हैं सबसे पहले बिना किसी सॉफ्टवेयर को इंस्टॉल किए हुए अपने कंप्यूटर पर स्क्रीनशॉट कैसे लें

बिना किसी सॉफ्टवेयर डाउनलोड किए हुए कंप्यूटर पर स्क्रीनशॉट कैसे लेते हैं

विंडोज कंप्यूटर में स्क्रीनशॉट लेने के लिए पहले से ही फीचर दिया गया होता है। इस फीचर के बारे में जानकारी ना होने के कारण कचरी कंप्यूटर यूजर स्क्रीनशॉट नहीं ले पाते हैं। विंडोज कंप्यूटर में स्क्रीनशॉट लेने के लिए मुख्यतः तीन तरीके हैं जिनके बारे में नीचे बताया गया है।

Snip and Sketch app

विंडोज कंप्यूटर में या एप्लीकेशन पहले से ही इंस्टॉल होता है इस एप्लीकेशन की मदद से आप अपने कंप्यूटर में आसानी से कई तरह की स्क्रीनशॉट ले सकते हैं। इस एप्लीकेशन की मदद चाहिए स्क्रीनशॉट लेने के लिए नीचे दिए गए पॉइंट्स को फॉलो करें। 

  • सबसे पहले अपने कंप्यूटर के सर्च बार में snip and sketch लिखकर सर्च करें या फिर आप शॉर्टकट की का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। Shortcut key – Window key + shift + s
  • अब आपके सामने इसने snip and sketch का एप्प ओपन हो जाएगा। अब आपको New ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • जैसे ही आप न्यू ऑप्शन पर क्लिक करेंगे आपके कंप्यूटर के स्क्रीन के सबसे ऊपर चार ऑप्शन दिखाई देंगे। आप अपनी जरूरत के अनुसार इन ऑप्शन का उपयोग करके स्क्रीनशॉट ले सकते हैं।
Rectangular snipइस ऑप्शन की मदद से रैक्टेंगुलर स्क्रीनशॉट ले सकते हैं।
Free-form snipइस ऑप्शन की मदद से आप अपने अनुसार कोई सा भी आकार बनाकर स्क्रीनशॉट ले सकते हैं।
Window Snipइसकी मदद से आप अपने कंप्यूटर में किसी भी एक विंडो की स्क्रीनशॉट ले सकते हैं।
Full-screen snipइस ऑप्शन की मदद से आप अपने कंप्यूटर की पूरी स्क्रीन का स्क्रीनशॉट ले सकते हैं।
  • जैसे ही आप स्क्रीनशॉट लेंगे नोटिफिकेशन में आपको स्क्रीन शॉट दिखाई देगा उस पर क्लिक करके आप उसे अपने अनुसार उसमें एडिट कर सकते हैं। 

इन्हें भी देखें

Snipping tool की मदद से कंप्यूटर में स्क्रीनशॉट कैसे लेते हैं।

यह टूल भी सभी कंप्यूटर में पहले से ही इंस्टॉल होता है। कंप्यूटर की मदद से भी आप आसानी से अपने कंप्यूटर। इस टूल की मदद से स्क्रीनशॉट लेने के लिए नीचे दिए गए पॉइंट्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले आपको कंप्यूटर के साथ बार पर snipping tool लिखकर सर्च करना है।
  • अब आपके सामने एक विंडो को ओपन हो जाएगा जिसमें आपको कई सारे ऑप्शन दिखाई देंगे। स्क्रीनशॉट लेने के लिए नहीं ऑप्शन पर क्लिक करें
  • जैसी ही स्क्रीनशॉट लेते हैं उसके तुरंत बाद आपके सामने उसे स्क्रीनशॉट को एडिट करने का ऑप्शन आ जाएगा।

Prtsc key की मदद से कंप्यूटर में स्क्रीनशॉट कैसे लें

Prtsc key की मदद से आप आसानी से अपने कंप्यूटर में स्क्रीनशॉट ले सकते हैं। अगर आप अपने कंप्यूटर का फुल स्क्रीन का स्क्रीनशॉट तुरंत लेना चाहते हैं तो यह तरीका आपके लिए काफी उपयोगी हो सकता है। 

Prtsc key की मदद से स्क्रीनशॉट लेने के लिए नीचे दिए गए पॉइंट्स पर नजर डालें

  • सबसे पहले prtsc key को दबाएं
  • अब आपको अपने कंप्यूटर पर paint एप्लीकेशन को ओपन करें
  • Paint एप्लीकेशन को ओपन करने के बाद कंप्यूटर के कीबोर्ड में ctrl+v बटन दबा दें।
  • ऐसा करने पर आपका स्क्रीनशॉट आपकी फ्रेंड एप्लीकेशन पर दिखाई देगा जिसे आप अपने अनुसार एडिट करके सेव कर सकते हैं।

इस तरह से आप अपने कंप्यूटर में बिना किसी सॉफ्टवेयर को इंस्टॉल किए हुए स्क्रीनशॉट ले सकते हैं। आइए अब जानते हैं सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करते हुए अपने कंप्यूटर पर स्क्रीनशॉट कैसे ले।

सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करते हुए कंप्यूटर में स्क्रीनशॉट लेने का तरीका

इंटरनेट की दुनिया में कई सारे सॉफ्टवेयर उपलब्ध है जिनकी मदद से आप अपने कंप्यूटर में आसानी से स्क्रीनशॉट ले सकते हैं। स्क्रीनशॉट लेने के लिए सबसे पॉपुलर सॉफ्टवेयर में से एक है लाइटशॉट। आइए जानते हैं लाइट शॉर्ट के द्वारा कंप्यूटर में स्क्रीन शॉट कैसे लें

  • सबसे पहले आपको अपने कंप्यूटर में इंस्टॉल करें। दिए गए लिंक से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। Lightshot download
  • अब जब भी आपको स्क्रीनशॉट लेना हो अपने कीबोर्ड से PrtSc बटन को दबाएँ
  • अब अपने कर्सर की मदद से जिस भी स्क्रीन के जिस भी भाग का स्क्रीन शॉट लेना हो सेलेक्ट करें
  • जैसे ही आप सेलेक्ट करेंगे आप के पास कई सारे आप्शन नज़र आयेंगे जैसे – पेन, लाइन, कलर, टेक्ट, इत्यादि जिनका उपयोग आपके स्क्रीन शॉट में कर सकते हैं।
  • इसके बाद सेव ऑप्शन में क्लिक करके अपने स्क्रीनशॉट को सेव कर सकते हैं।

इस आर्टिकल में लैपटॉप या डेस्कटॉप कंप्यूटर में स्क्रीनशॉट कैसे लेते हैं, इसके बारे में जाना। उम्मीद है इस लेख को पढ़ने के बाद आप भी आसानी से अपने कंप्यूटर पर स्क्रीनशॉट ले पाएंगे। अगर यह आर्टिकल आपके लिए उपयोगी साबित हुआ होगा तो इसे सोशल मीडिया में अपनों के साथ शेयर जरुर करें।

हिंदी टिप्स दुनिया के नए आर्टिकल्स के अपडेट पाने के लिए फेसबुक ट्विटर पर फॉलो करें।