आज के इस लेख में हम दामिनी एप क्या है, इसके बारे में जानेंगे। अगर आप दामिनी एप क्या है और इसका उपयोग कैसे करें इसके बारे में जानना चाहते है या डाउनलोड करना चाहते है तो यह लेख आपके लिए उपयोगी साबित होगा। हर साल बहुत सारे लोग आकाशीय बिजली गिरने के कारण अपनी जान गवा देते हैं इसके अलावा आकाशीय बिजली गिरने से जान-माल का काफी नुकसान होता है लेकिन अब आप चिंता न करे IITM-Pune और ESSO के द्वारा एक बेहतरीन ऐप का लॉन्च किया गया है जिसका उपयोग करके आप आकाशीय बिजली कहा गिरने वाली है, उसका पता लगा सकते है।

यह ऐप 20 से 40 KM दूर तक आकाशीय बिजली गिरने वाला रहेगा तो आपको 20 मिनट पहले ही नोटिफिकेशन आ जायेगा, जिससे आप सुरक्षित जगह जाके बच सकते है। अगर आप इस ऐप के बारे में और जानकारी प्राप्त करना चाहते है या Damini App को डाउनलोड करना चाहते है तो आप इस लेख को अंत तक पढ़े।

दामिनी एप क्या है और इसका उपयोग कैसे करें?

दामिनी एप क्या है?

Damini App एक बेहतरीन एप्लिकेशन है जिसे पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के तहत भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम-पुणे) और पृथ्वी प्रणाली विज्ञान संगठन (ईएसएसओ) द्वारा विकसित किया गया है।

यह ऐप पूरे भारत में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं पर नज़र रखता है और अगर आकाशीय बिजली 20 और 40 किलोमीटर के दायरे में आती है तो यह उपयोगकर्ताओं को एक जीपीएस सूचना भेजता है।
इसके अलावा, दामिनी ऐप बिजली गिरने के संबंध में समय से तीन घंटे पहले चेतावनी भेजता है, जिससे जान-माल के नुकसान को रोकने में मदद मिल सकती है।

Damini App ऐप सबसे लोकप्रिय ऐप है इस ऐप को लोगो द्वारा अभी तक 5L+ डाउनलोड किया जा चुका है यह अप 3.0 एमबी का है और इस ऐप को 3.8 का स्टार रेटिंग मिला है। इस एप्लिकेशन को आप प्ले स्टोर से आसानी से डाउनलोड कर सकते है।

दामिनी ऐप कैसे डाउनलोड करें?

अगर आप अपने मोबाइल में दामिनी ऐप इंस्टाल करके आकाशीय बिजली के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो आप इस एप्लिकेशन को नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करने आप आसानी से डाउनलोड कर सकते है और जानकारी प्राप्त कर सकते है। दामिनी ऐप डाउनलोड करने के लिए निम्न स्टेप को फॉलो करे –

  1. सबसे पहले अपने मोबाइल में इंटरनेट (डाटा) ऑन करे।
  2. इसके बाद मोबाइल में प्ले स्टोर ओपन करे और सर्च बॉस पर टैप और Damini App टाइप करके सर्च करे।
  3. अब आपके स्क्रीन में Damini App शो होने लगेगा, आपको install पर क्लिक करना है।
  4. क्लिक करते ही डाउनलोडिंग स्टार्ट हो जायेगा और कुछ समय बाद आपके मोबाइल में इंस्टॉल हो जायेगा।
  5. इसके बाद इस ऐप को आप उपयोग कर सकते है।

इस तरह से आप आसानी स्टेप को फॉलो करके आप Damini App डाउनलोड कर सकते है और इस ऐप का उपयोग कर सकते है।

इन्हें भी देखें

दामिनी ऐप कैसे चलाएं? (उपयोग कैसे करे)

अगर आप Damini app अपने मोबाइल में डाउनलोड कर लिए है और सोच रहे है कि दामिनी ऐप कैसे चलाएं? तो आपके जानकारी के लिए बता दू कि आप इस ऐप को आसानी से उपयोग कर सकते है। Damini app को उपयोग करने के लिए निम्न स्टेप को फॉलो करे –

  • सबसे पहले आपने मोबाइल में इंटरनेट (डाटा) ऑन करे और GPS भी ऑन करे।
  • इसके बाद ऐप पर क्लिक करे।
  • क्लिक करते ही ऐप ओपन हो जायेगा और यहां ऐप का होम पेज दिखाई देगा।
  • यहां आपको 3 ऑप्शन दिखाई देता जैसे –
    • About : इस ऑप्शन में आप ऐप का सारा डिटेल्स देख सकते है।
    • instructions : इस ऑप्शन में बहुत सारा ऐप का instructions दिया है।
    • Register : इसमें आप नाम, पता, मोबाइल नंबर ,पिनकोड, व्यवसाय टाइप करके Register पर क्लिक करे।
    • रजिस्टर करके आप आकाशीय बिजली के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है।
  • यहां आपको 20 से 40 KM के दायरे में आकाशीय बिजली गिरने वाली रहेगी तो आपको 20 मिनट पहले आपके पास आकाशीय बिजली गिरने का नोटिफिकेशन आ जायेगा, जिससे आप आकाशीय बिजली से बच सकते है।

आज के इस आर्टिकल में हम दामिनी एप क्या है, इसके बारे में जाना। उम्मीद है इस आर्टिकल को पढने के बाद आप दामिनी ऐप के बारे में जान पाए होंगे। इस आर्टिकल से सम्बन्धित कोई भी सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में जरुर पूछे

अगर यह आर्टिकल आपके लिए उपयोगी साबित हुआ हो तो इसे सोशल मीडिया में अपनों के साथ शेयर करना न भूले हिंदी टिप्स दुनिया के नए आर्टिकल्स के अपडेट पाने के लिए फेसबुक ट्विटर पर फॉलो करें।