आज के इस लेख में हम जियो फोन में व्हाट्सएप अपडेट कैसे करें, इसके बारे में विस्तार से जानेंगे, अगर आप जियो फोन यूजर है और व्हाट्सएप ऐप को अपडेट करना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए उपयोगी साबित हो सकता है

आज के समय में बाजार में कई सारे कंपनी के स्मार्टफोन उपलब्ध है जिनमे कई सारे फीचर होते हैं लेकिन जिओ फोन कम कीमत भी अच्छे फीचर प्रदान करते हैं इसलिए भारतीय बाज़ार में जिओ फ़ोन के ढेर सारे यूजर है रिलायंस जियो फोन KAI OS वर्जन पर काम करता है और इस ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए भी यूट्यूब, व्हाट्सएप जैसे ऐप्स उपलब्ध हैं। इसके अलावा जिओ फ़ोन यूजर के यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाये रखने के लिए समय समय पर इन ऐप्स के अपडेट भी आते हैं।

जियो फोन में व्हाट्सएप अपडेट कैसे करें, जानिए सबसे सरल तरीका

जियो फोन में व्हाट्सएप अपडेट कैसे करें

आप नीचे बताये गए चरणों को फॉलो करते हुये अपने फोन में व्हाट्सएप को अपडेट कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले अपने जिओ फोन के इंटरनेट कनेक्शन को ऑन करें
  2. अब जिओ फोन के व्हाट्सएप को अपडेट करने के लिए Jio Store ऐप को खोलें
  3. Jio Store ऐप खोलने के बाद Social सेक्शन में जाएँ
  4. सोशल सेक्शन में आपको कई तरह के सोशल मीडिया ऐप नज़र आयेंगे, उनमें से व्हाट्सएप को सेलेक्ट करें और उसे खोलें/ ओपन करें
  5. अगर आपके फोन के लिए व्हाट्सएप एप का अपडेट उपलब्ध होगा तो Update का विकल्प नज़र आएगा
  6. Ok बटन दबा कर व्हाट्सएप को अपडेट करें, अपडेट होने में कुछ सेकेण्ड का समय लगेगा

इस तरह से आप अपने जिओ फोन में अपडेट कर सकते हैं। अगर अपडेट करने बाद भी व्हाट्सएप नही चल रहा है तो हो सकता है की आपको अपने फोन को अपडेट करना पड़ें। जिओ फोन के सॉफ्टवेर को अपडेट कैसे करते हैं उसके बारे में नीचे बताया गया है।

जियो फोन में व्हाट्सएप क्यों नहीं खुल रहा है तो अपनाएं ये तरीके

जियो फोन में व्हाट्सएप नही खुल रहा है तो इसके कर कारण हो सकते हैं, हमने नीचे कुछ तरीके बताये हैं जिनको फॉलो करके आप जियो फोन में व्हाट्सएप नही खुलने की समस्या से निजात पा सकते है:

  1. फ़ोन रीस्टार्ट करे
  2. ऐप स्टोर में जाकर व्हाट्सएप अपडेट करें
  3. जिओ फोन के सॉफ्टवेर को अपडेट करें

जिओ फोन का सॉफ्टवेयर अपडेट कैसे करें

जिओ फोन का सॉफ्टवेयर अपडेट करना बेहद ही सरल है, आप नीचे बताये गए पॉइंट्स को फॉलो करके जिओ फोन के सॉफ्टवेयर को अपडेट कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले अपने फ़ोन की Setting में जाएँ
  2. Setting में जाने के बाद आपको नीचे device information का विकल्प दिखाई देगा आपको इसे खोलें
  3. device information के अन्दर आपको LYF Software Update आप्शन दिखाई देगा उसे सेलेक्ट करें और Ok बटन दबा दें
  4. अब आपका फोन अपडेट होना शुरू हो जायेगा, जिओ फोन को अपडेट होने में समय लगेगा इसलिए इंतजार करें अपडेट पूरा होने के बाद फ़ोन अपने आप ही रीस्टार्ट हो जायेगा और अपडेट पूरा हो जायेगा।

इस तरह से आप अपने जिओ फोन के सॉफ्टवेर को अपडेट कर सकते हैं। अब आप व्हाट्सएप ऐप को खोल सकते हैं और उसे उपयोग कर सकते है।

इन्हें भी देखें

आज के इस आर्टिकल में हमने जियो फोन में व्हाट्सएप अपडेट कैसे करते हैं, इसके बारे में जाना। उम्मीद है यह लेख आपके लिए उपयोगी रहा होगा। अगर इस लेख से सम्बंधित कोई भी सवाल या सुझाव हो तो कमेंट में जरुरु पूछे।