आज के इस लेख में हम मेहंदी का रंग डार्क कैसे करें, इसके बारे में जानेंगे, अगर आप मेहंदी का रंग काला करना चाहते है तो यह लेख आपके लिए उपयोगी साबित होगा। मेहंदी लगाना हिंदू समाज के शादियों का एक परंपरा होता है, जैसे – आपने अपनी नानी मां, दादी या आपने सहेलियों को, ये कहते हुए सुना होगा कि मेहंदी का रंग जितना गहरा हो, पति-पत्नी का रिश्ता उतना ही गहरा होता है। इस वजह से हर दुल्हन चाहती है कि उनकी मेहंदी का रंग गाढ़ा रचे। यदि आप भी अपने हाथों में मेहंदी गहरा रचवाना चाहते है तो आप चिंता न करे आज के इस लेख में हम मेहंदी का रंग डार्क रचने के बेस्ट तरीके बताए है, जिससे आप आसानी से अपने मेहंदी का रंग गाढ़ा रचा सकते है।

मेहंदी का रंग डार्क कैसे करें

यदि आप अपने हाथ में मेहंदी का रंग गाढ़ा रचाने के तरीके का तलाश कर रहे है तो आप सही जगह आए है आज हम इस लेख में 9 बेस्ट तरीके बताए है जिससे अप आसानी से मेहंदी का रंग काला कर सकते है।

मेहंदी लगाने से पहले अपने हाथ धो लें

  • मेहंदी लगाने से पहले आपने हाथ को साबुन से अच्छे से धो ले।
  • इसके बाद आपके साथ को तौलिये के उपयोग करके अपने हाथ को सुखाए।

हाथ धोने के बाद अपने हाथ में मॉइस्चराइजर या कोल्ड क्रीम न लगाए क्योंकि यह आपकी त्वचा को मेहंदी को पूरी तरह से अवशोषित करने से रोकता है, जिससे आपके हाथ में मेहंदी का रंग गहरा नही होगा।

उच्च गुणवत्ता का नीलगिरी का तेल लगाएं।

हाथ धोने के बाद आप :-

  • अपनी हथेलियों पर थोड़ा सा यूकेलिप्टस का तेल लगाएं।
  • उनकी सतहों को आपस में रगड़ें।

मेंहदी लगाने से पहले सुनिश्चित करें कि आपने तेल को सोखने दिया है। यदि आपका हाथ सुख गया है तो आप अपने हाथों में मेहंदी लगाना स्टार्ट कर सकते है।

कम से कम 6 घंटे मेहंदी लगे रहने दे

हाथ में मेहंदी लगाने में काफी मेहनत लगता है लेकिन जल्दी बाजी के चक्कर में लग हुए मेहंदी को तुरंत ही पानी से धो देते है जिससे मेहंदी गहरा नही रचता है यदि आप मेहंदी को गहरा रचवाना चाहते है तो मेहंदी लगाने के बात उसे कम से कम 6 घंटे तक मेहंदी लगे रहेंगे देना चाहिए।

धुआं का उपयोग करे

लौंग को गर्म करने से धुआं निकलता है, इस धुआं का उपयोग आप अपने मेहंदी को काला करने के लिए कर सकते है। इसका उपयोग करने के लिए आप चारो तरफ से घेरे और कड़ाही में कुछ लौंग डालें। इसके बाद मेहंदी को लौंग के धुएं के संपर्क में आने दें, आप जब तक गरम सहन कर पाते है तब तक आप धुएं के संपर्क में आपका मेहंदी वाला हाथ रखे।

चीनी और नींबू का उपयोग करे

मेहंदी के पूरी तरह सूख जाने के बाद आप चीनी और नींबू के रस को आपस में मिलाएं और मेहंदी वाले जगह में इसे लगाए। इसे कॉटन से अच्छे से लगाएं। इसे ज़्यादा न लगाए क्योंकि रस रंग को फीका कर सकता है।

बचाव के लिए विक्स का उपयोग करे

रात भर रखने के बाद मेहंदी को उतारने का समय आ गया है। अपने हाथों को धीरे से तब तक रगड़ें जब तक कि सारी मेहंदी निकल न जाए। अपने हाथों पर थोड़ा अचार का तेल या विक्स लगाए। ऐसा करने के बाद आपको एक गहरा मेहंदी शेड देखने को मिलेगा।

इन्हें भी देखें

बेहतर परिणाम के लिए सरसों का तेल लगाए

हाथों पर मेहंदी का रंग निखारने के लिए आप विक्स के अलावा सरसों के तेल या किसी अन्य अचार के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

हाथ धोने से बचें

हर देसी नुस्खा के साथ प्रयोग करने के बाद आपको हाथों से पानी को छूने से बचे (कम से कम एक दिन के लिए)। यदि आप पानी में हैं तो मेंहदी का रंग आपकी त्वचा में प्रवेश नहीं करेगा। इसलिए जहां तक ​​हो सके इससे बचें।

कोई वैक्सिंग या शेविंग न करे

अपनी हथेलियों को मेंहदी से रंगने से पहले, शेविंग, वैक्सिंग या बॉडी पॉलिशिंग जैसी सभी सौंदर्य प्रक्रियाओं को पूरा करने की सलाह दी जाती है क्योंकि यदि आप इसे बाद में उपयोग करते है तो मेहंदी फीका पढ़ सकता है। इसलिए इस कार्य को दो या तीन दिन पहले करे।

आज के इस आर्टिकल में हम मेहंदी का रंग डार्क कैसे करें, इसके बारे में जाना। उम्मीद है इस आर्टिकल को पढने के बाद आप आसानी से मेहंदी के रंग को काला कर पाएंगे। इस आर्टिकल से सम्बन्धित कोई भी सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में जरुर पूछे।

अगर यह आर्टिकल आपके लिए उपयोगी साबित हुआ हो तो इसे सोशल मीडिया में अपनों के साथ शेयर करना न भूले हिंदी टिप्स दुनिया के नए आर्टिकल्स के अपडेट पाने के लिए फेसबुक ट्विटर पर फॉलो करें।