आज के इस लेख में हम आपको पढ़ा हुआ याद कैसे रखें इस बारे में बताएंगे। अगर आप भी पढ़ा हुआ भूल जाते हैं और जानना चाहते हैं की पढ़ा हुआ लम्बे समय तक कैसे याद रखें तो यह लेख आपके लिए उपयोगी साबित होगा।

स्कूल में बच्चों की एक समस्या यह होती है कि वे जो कुछ पढ़ते हैं उसे भूल जाते हैं। एक कक्षा में सभी छात्रों के शिक्षक एक ही हैं, वे एक ही पाठ्यपुस्तक पढ़ते हैं और सभी एक ही प्रश्नपत्र से परीक्षा देते हैं। तो वे सभी समान अंक क्यों प्राप्त नहीं करते?

इसके कई कारण हैं, लेकिन सबसे आम और महत्वपूर्ण कारण यह है कि बच्चे जो पढ़ते हैं उसे याद नही रख पाते हैं। यहां तक कि अगर एक छात्र स्मार्ट है और कड़ी मेहनत करता है, तो भी वह परीक्षा में अच्छा नहीं कर पाता क्योंकि वह जो भी पढ़ता है उसे भूल जाता है

तो आइए हम उन तरीको के बारे में जाने जिनकी मदद से आप जो भी पढ़ते हैं उसे याद रख सके इस सभी तरीकों से आप अपने दिमाग को सही तरीके से उपयोग कर सकते हैं और आपने जो भी पढ़ा हैं उसे याद कर सकेंगें।

पढ़ा हुआ याद कैसे रखें, जानिए कुछ बेहतरीन तरीके

पढ़ा हुआ याद कैसे रखें

पढ़ा हुआ याद रखने के लिए आप निम्नलिखित तरीकों का उपयोग कर सकते हैं:

जब भी पढ़ने बैठे हाथ में पेंसिल रखें:

बहुत से लोग जब भी पढ़ने बैठते हैं तो वे अपने साथ सिर्फ किताब लेकर बैठते हैं लेकिन हम आपको सलाह देंगे की जब भी आप पढ़ाई करने बैठे तो आपने साथ एक पेंसिल या हाईलाइटर जरूर साथ में रखें। इससे जब भी आप पढ़ाई करेंगे तो आप महत्वपूर्ण प्वाइंट को अंडरलाइन कर सकते हैं ऐसा  करने से आपको वो प्वाइंट जल्दी याद होगा और बाद में जब भी आप रिवीजन करेंगे तो उन प्वाइंट का आप तुरंत ही पता लगा सकते हैं।

नोट्स खुद बनाएं:

आप जो पढ़ते हैं और जो समझते हैं उसका नोट्स बनाना पढ़ा हुआ याद रखने का अच्छा तरीका है। आप जो पढ़ते हैं उसे याद रखने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप विषय के बारे में पढ़ते समय उसे लिख लें। जब आप किसी अध्याय का अध्ययन कर रहे हों, तो नोट्स बनाने से आपको यह समझने में मदद मिलेगी कि आप क्या पढ़ रहे हैं। इन नोट्स के साथ, आपके लिए विषयों का रिवीजन करना आसान होगा। आपके नोट्स स्पष्ट होने चाहिए और उपयोगी जानकारी के साथ-साथ प्रमुख पॉइंट्स भी होने चाहिए।

चैप्टर को छोटे पार्ट में बाटें:

लंबे विषयों को छोटे-छोटे पार्ट में बांटने से आपको चीजों को तेजी से याद रखने में मदद मिलेगी।

एक  बार लंबे टॉपिक्स को छोटे और आसानी से समझने वाले पार्ट में बांट दिया जाए, तो आपके लिए यह याद रखना आसान हो जाएगा कि आपने क्या पढ़ा हैं और आप चीजों को जल्दी सीख पाएंगे। चाहे आप व्याकरण के नियमों को याद करने की कोशिश कर रहे हों या एक साधारण विषय, आप अपने दिमाग में एक प्लान बना सकते हैं और चीजों को जल्दी से सीखने में मदद करने के लिए इसे पार्ट में विभाजित कर सकते हैं।

कुछ समय के अंतराल में दोहराएं:

छात्रों को अध्ययन करने और चीजों को याद रखने के लिए टॉपिक को थोड़े अंतराल में बार बार दोहराना एक शानदार तरीका हो सकता है। अंतराल में दोहराना अध्ययन करने का एक तरीका है जहां आप एक ही चैप्टर या टॉपिक को अलग-अलग समय पर बार-बार दोहराते हैं। जब आप किसी भी चीज का अध्ययन करते हैं और उसे दोहराते हैं तो आप हर विवरण को याद कर पाएंगे।

अगर आप एक घंटे या दिन दिन बाद दोहराते हैं तो हो सकता है कि आप उसमें से कुछ भूल गए हों। इसलिए कोशिश करें की जब आप एक टॉपिक को पढ़े तो टॉपिक समाप्त हो जाने के बाद उसे दोबारा दोहराएं।

कन्फ्यूजन दूर करें:

यदि आपके पास शिक्षक के पढ़ाते समय कोई प्रश्न या कन्फ्यूजन है, तो उसे आप शिक्षक से तुरंत पूछे चाहे वह कन्फ्यूजन कितना ही छोटा क्यों न हो। यदि आप ऐसा नहीं करते है, तो आप पाठ को ठीक से समझ नहीं पाएंगे। और वे कन्फ्यूजन आपको दुबारा पढ़ते समय भी परेशान कर सकते हैं इसलिए हमेशा आपने कन्फ्यूजन को दूर करें।

ग्रुप स्टडी करें:

ग्रुप स्टडी भी एक तरीका हो सकता हैं पढ़ा हुआ याद रखने का। जब भी आप ग्रुप स्टडी करते हैं तो हो सकता हैं कि किसी चैप्टर को आप न समझ पाए हों लेकिन आपका मित्र उस चैप्टर को अच्छी तरह से समझ गया हो। ऐसा होने पर ग्रुप स्टडी के दौरान आप अपने मित्र से उस चैप्टर के बारे में पूछ सकते हैं और उन चैप्टर को समझ सकते हैं।

रिविजन जरूर करें:

सभी चैप्टर को पूरा करने के बाद यह जरूरी है की आप उन चैप्टर का रिवीजन करें। बहुत बार ऐसा होता हैं कि एक बार पढ़ने से हम उन चैप्टर को याद नही कर पाते लेकिन यदि आप उन चैप्टर का दुबारा से रिवीजन करते हैं तो आप उन चैप्टर को ज्यादा अच्छी तरह से याद कर पाएंगे इसलिए रिवीजन करना बहुत ही महत्वपूर्ण है।

उचित आहार लें और आराम करें:

आपके लिए स्वस्थ भोजन करना बहुत महत्वपूर्ण है, खासकर जब उनकी परीक्षा हो। यह आपके मेटाबॉलिज्म को सही तरीके से काम करने में मदद करेगा, जिससे आपकी याददाश्त में सुधार होगा और आप ज्यादा एक्टिव रहेंगे। आपको बहुत सारे फल और सब्जियां खाने चाहिए साथ ही जंक फूड से दूर रहना चाहिए और सुनिश्चित करें कि आपको पर्याप्त नींद और आराम मिले। इन सभी चीजों से आपका शरीर और दिमाग सही ढंग से काम करेगा और आप जो पढ़ेंगे वो ज्यादा जल्दी याद होगा।

इस लेख में हमने जल्दी याद करने का आसान तरीका क्या है इसके बारे में जाना। उम्मीद है यह लेख आपके लिए उपयोगी रहा होगा। इस आर्टिकल से समबन्धित कोई भी सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में अवश्य पूछें।

References