इस लेख में हम Tata Neu क्या है? इसके बारे में जानेंगे अगर आप मल्टीपल सेवा का लाभ एक ही ऐप से लेना चाहते है या टाटा न्यू ऐप के बारे में आपको पता होना चाहिए।

आज के समय में लगभग हर देश अपने देश को डिजिटल बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। टाटा ग्रुप द्वारा कंपनी के बहुप्रतीक्षित टाटा सुपर ऐप टाटा न्यू (Tata Neu) के लॉन्च की तारीख की घोषणा की गई है। टाटा ग्रुप द्वारा Tata Neu ऐप को 7 अप्रैल को लॉन्च किया गया। इसे आप गूगल प्ले स्टोर से और एप्पल के ऐप स्टोर के माध्यम से डाउनलोड कर सकते है।

टाटा न्यू (Tata Neu) ऐप क्या है?

टाटा न्यू (Tata Neu) ऐप क्या है?

Tata Neu एक टाटा सुपर एप्लीकेशन है जिसे टाटा ग्रुप द्वारा 7 अप्रैल 2022 को लॉन्च किया गया, Tata Neu एप्लिकेशन पहले केवल टाटा कर्मचारियों के लिए उपलब्ध था लेकिन अब इसे गूगल प्ले स्टोर से कोई भी डाउनलोड कर सकते है।

“टाटा न्यू एक एकल मंच है जो कई अलग-अलग टाटा ब्रांडों को नए तरीकों से जोड़ता है। टाटा न्यू का मतलब किराने का सामान और इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर वित्तीय समाधान, फ्लाइट, छुट्टियों और बहुत कुछ के लिए आपकी जरूरत की हर चीज के लिए वन-स्टॉप शॉप है।

टाटा सुपर ऐप एक ऐसा डिजिटल प्लेटफार्म है। जिसमे ग्राहक अपने सभी जरूरत के वस्तु और सेवाओं का लाभ मिलेगा। इस ऐप में ग्राहकों को सभी सुविधा एक जगह मिल जाती है जैसे Reliance Jio, MyJio, Paytm, Amazon, फ्लिपकार्ट, mintra, जैसे ऐप्स भी सुपर ऐप की कैटेगरी में आते हैं। इस एप्लिकेशन से आप UPI पेमेंट भी कर सकते है। Tata Neu सुपर ऐप के साथ UPI सर्विसेज के लिए टाटा डिजिटल ने ICICI Bank के साथ साझेदारी की है। यह UPI पेमेंटिंग ऐप ICICI बैंक के पेमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर को इस्तेमाल करेगी।

Tata Neu सुपर एप्प का लांच डेट क्या है?

Tata Neu ऐप को गुरुवार 7 अप्रैल, 2022 को लॉन्च किया गया। इसका मतलब यह है कि आप इसे Google Play Store और App Store से आप डाउनलोड कर सकते है। इस एप्लिकेशन के माध्यम से आप पेमेंट, सौपिंग, टिकट बुक कर सकते है।

टाटा न्यू सुपर ऐप के फीचर्स

Tata Neu एक बेहतरीन एप्लिकेशन है इस एप्लिकेशन के माध्यम से आप अनेक प्रकार से लाभ ले सकते है इस एप्लिकेशन का फीचर नीचे विस्तार से समझाया गया है।

ई-कॉमर्स से संबंधित सेवाएं: Tata Neu ऐप एक डिजिटल प्लेटफार्म है। यह ऐप लोगों को ऑनलाइन खरीदारी करने और अपने प्रोडेक्ट को बेचने की सुविधा देता है।

सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म: यह एक तरह से सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म है। इसके माध्यम से आप लोगो से बात कर सकते हैं। इस ऐप से आप एक दूसरे को फोटो और वीडियो भेज सकते हैं। ऐप की यह सुविधा एक मजबूत समुदाय बनाने में मदद कर सकती है।

परिवहन क्षेत्र: इस एप्लिकेशन के मदद से आप टिकट बुक कर सकते है। लगभग सभी लोग एक जगह से दूसरे जगह ट्रेवल करते है। इस ऐप की मदद से आप बस से लेकर एरोप्लेन तक के टिकट बुक कर सकते है।

फूड डिलीवरी: इस ऐप के माध्यम से आप फूड आर्डर कर सकते है। अब फूड ऑडर करने के लिए अलग से एप्लिकेशन इंस्टॉल नही करना पड़ेगा।

बिल का भुगतान: मुझे लगता है कि कोई भी ऐसा व्यक्ति नहीं होगा जो बिजली बिल, पानी बिल, या किसी अन्य प्रकार के बिल का भुगतान नही करता होगा, आज सभी को बिल का भुगतान करना पड़ता है तो चिंता करने की कोई बात नही है। इस ऐप के माध्यम से भी ऑनलाइन बिल पेमेंट कर सकते है। इस एप्लिकेशन में आप यूपीआइ पेमेंट भी कर सकते है।

पैसा ट्रांसफर : इस एप्लिकेशन के जरिए आप अपने अकाउंट से दूसरे के अकाउंट में पैसा भी ट्रांसफर कर सकते है।

Tata Neu सुपर ऐप डाउनलोड कैसे करे?

इसे डाउनलोड करने के लिए निम्न स्टेप को फॉलो करे –

  1. Tata Neu सुपर एप को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपने मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर ओपन करे।
  2. इसके बाद गूगल प्ले स्टोर के सर्च बॉक्स के जाए और Tata Neu टाइप करके सर्च करे।
  3. सर्च रिजल्ट में ऐप दिखाई देगा, उस पर क्लिक करे।
  4. इसके बाद install पर क्लिक करे।
  5. इंस्टाल पर क्लिक करने के बाद इंस्टॉलेशन स्टार्ट हो जायेगा और कुछ समय बाद ऐप इंस्टॉल हो जायेगा।

Tata Neu App पर अकाउंट कैसे बनाएं?

Tata Neu App पर अकाउंट बनाने के लिए निम्न स्टेप को फॉलो करे –

  1. सबसे पहले अपने मोबाइल में Tata Neu App ओपन करे
  2. इसके बाद इसमें तीन ऑप्शन दिखाई देता है, नीचे आपको Let’s Start का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करे। 
  3. इसके बाद मोबाइल नंबर टाइप करे और Get OTP पर क्लिक करे।
  4. इसके बाद ऐप OTP डालकर मोबाइल नंबर को वेरीफाई करें।
  5. इसके बाद इस ऐप का का उपयोग करें।

इस आर्टिकल में हम Tata Neu ऐप क्या है? इसके बारे में जाना उम्मीद है यह लेख आपके लिए उपयोगी रहा होगा। इस आर्टिकल से सम्बन्धित कोई भी सवाल हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है।