इस लेख में आम आदमी पार्टी के बारे में और इस पार्टी में ज्वाइन कैसे करें, इसके बारे में जानेंगे।

आम आदमी पार्टी भारत में एक क्षेत्रीय पार्टी है, जिसकी स्थापना है 26 नवंबर 2012 में अरविंद केजरीवाल और उनके साथियों ने की थी। इसकी सत्ता दिल्ली और पंजाब में है और इस पार्टी का चुनाव चिह्न झाड़ू है।

2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में AAP भाजपा के बाद दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी, किसी भी दल के पास पूर्ण बहुमत नहीं था इसलिए AAP ने कांग्रेस सदस्यों के समर्थन से सरकार बनाई और अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री बने, लेकिन किसी कारण से अरविंद केजरीवाल ने 49 दिनों में इस्तीफा दे दिया।

2015 के चुनावों में AAP ने 70 में से 67 में जीत हासिल की। उस समय विधानसभा में सीटें के तौर पर, भाजपा को सिर्फ 3 सीटों पर और कांग्रेस को एक के साथ सीमित कर दिया, तब से केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं। AAP 2019 के राष्ट्रीय चुनावों में दिल्ली के सभी सात संसदीय क्षेत्रों में भाजपा से हार गई। हालांकि, AAP ने बाद के 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में 62 सीटों पर जीत हासिल करते हुए भाजपा को हरा दिया।

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के बाहर अपनी लोकप्रियता को मजबूत किया है। इसका ताजा उदाहरण पंजाब है, जिसमें 2022 पंजाब विधान सभा चुनाव जीत हासिल की और भगवंत मान पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री बने है।

आम आदमी पार्टी कैसे ज्वाइन करें, जानिए स्टेप बाय स्टेप

आम आदमी पार्टी कैसे ज्वाइन करें

आम आदमी पार्टी ने अपने पार्टी के साथ जुड़ने के लिए ऑनलाइन सेवा जारी किया है ऑनलाइन के माध्यम आदमी पार्टी के साथ जुड़ने के लिए निम्न चरणो को फॉलो करें:

  1. सबसे पहले आपको आम आदमी पार्टी की आधिकारिक वेबसाईट https://aamaadmiparty.org/ पर जाना होगा।
  2. आम आदमी के होम पेज पर जाने के बाद पर ‘GET INVOLVED’ ऑप्शन दिखाई देगा, उसमे आपको क्लिक करना होगा।
  3. क्लिक करने के बाद आपको उसमें ‘BECOME A MEMBER’ नाम का ऑप्शन दिखाई देगा, उसे क्लिक करें।
  4. इसके बाद आपके सामने ‘Login with OTP’ और ‘Register’ यह दो विकल्प सामने आएंगे, तो आप Register पर क्लिक करे।
  5. क्लिक करने के बाद Register करने का फॉर्म पेज खुल जायेगा।
  6. फार्म में आप अपना नाम, जन्मदिन, मोबाईल नंबर, ईमेल आईडी, आपका पता, लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, वोटर आइडी नंबर डालना होगा।
  7. इसके बाद आपको नीचे आपको आपका फोटो अपलोड करने के सुविधा भी दी है, जिसके लिए आपको ‘Choose File’ ऑप्शन को क्लिक करके आपको फोटो फॉर्म में सबमिट करना है।
  8. फॉर्म के लास्ट में मौजूद दो टिक-मार्क को आपको पढकर मार्क करना है, और “SUBMIT” करना है।
  9. अब आप आम आदमी पार्टी के सदस्य बन चुके है।

आम आदमी पार्टी की सफलता का राज क्या है

  1. अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री बनते ही दिल्ली में फ्री बिजली-पानी का मुद्दा (Free Electricity यह एक ऐसा मुद्दा था जिसने दिल्ली में आम पार्टी को अपार सफलता दिलाई और उसे भारी बहुमत से जिताया।
  2. दिल्ली में सबसे पहले केजरीवाल ने महिला वोटरों को आकर्षित करने के लिए बस में फ्री में यात्रा करने की सुविधा दी जिसकी बदौलत केजरीवाल को दिल्ली के 50% महिलाओं का बोट प्राप्त हुआ और उन्हें दिल्ली में सरकार बनाने में सहायता नहीं मिली।
  3. दिल्ली के स्कूलों को पूरी तरह से प्राइवेट स्कूलों की जैसे बनाने के लिए सरकार ने दिन-रात मेहनत की और जिसका परिणाम यह निकला कि आज दिल्ली के सरकारी स्कूलों का स्टैंडर्ड बिल्कुल प्राइवेट स्कूलों की तरह है ताकि गरीब घर के बच्चे उच्च शिक्षा आसानी से प्राप्त करें और उनका भविष्य सुरक्षित हो सके।
  4. मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल पर हुए पर्सनल अटैक का मुद्दा शायद देश का पहला एक मुद्दा रहा, जब किसी मुख्यमंत्री को खुलेआम एक नागरिक ने थप्पड़ मारा हो। इसके बावजूद उन्होंने उसकी इस गलती को क्षमा कर दिया। यह एक ऐसा मुद्दा है, जिसनें दिल्ली वासियों के दिल में एक ऐसी जगह बनायीं, जो उन्हें आज भी मुख्यमंत्री के पद पर बने हुए है।

आम आदमी पार्टी सदस्य पात्रता

आम आदमी पार्टी सदस्य पात्रता पाने के लिए निम्न चीजे होनी चाहिए –

  1. 18 साल से अधिक का होना चाहिए।
  2. आम आदमी पार्टी सदस्यता पाने के लिए अन्य किसी पार्टी के सदस्य नही होना चाहिए।
  3. आप चरित्रहीनता, नैतिक पतन आदि से जुड़े किसी भी अपराध के लिए दोषी नहीं होने चाहिए।

इन्हें भी देखें

आम आदमी पार्टी हेल्पलाइन नंबर-

  • Helpline 9718500606
  • Email id contact@aamaadmiparty.org
  • Blog http://www.aamaadmiparty.wordpress.com
  • Facebook https://www.facebook.com/AamAadmiParty
  • Twitter https://twitter.com/AamAadmiParty

सवाल जवाब

AAP का फुल फॉर्म क्या है?

AAP का फुल फॉर्म Aam Aadmi Party है।

आप आदमी पार्टी ज्वाइन करने का WhatsApp Number क्या है?

आप आदमी पार्टी ज्वाइन करने का व्हाट्सप्प नंबर 7290036900 है।

आप आदमी पार्टी का चुनाव चिन्ह क्या है?

आम आदमी पार्टी का चुनाव चिह्न झाड़ू है।

आम आदमी पार्टी के संस्थापक कौन है?

आम आदमी पार्टी के संस्थापक के नाम
1. अरविंद केजरीवाल
2. योगेन्द्र यादव
3. शाज़िया इल्मी
4. प्रशांत भूषण
5. आनंद कुमार

आम आदमी पार्टी का अध्यक्ष कौन है?

आम आदमी पार्टी का अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल है

इस आर्टिकल में आम आदमी पार्टी ज्वाइन कैसे कर सकते हैं, इसके बारे में जाना। उम्मीद है यह लेख आपके लिए उपयोगी रहा होगा। इस आर्टिकल से सम्बन्धित कोई भी सवाल हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है।