आज के समय में लगभग सभी लोग e commerce प्लेटफार्म से ऑनलाइन प्रोडेक्ट खरीदते है। फ्लिपकार्ट ऑनलाइन e commerce प्लेटफार्म है जिसमें से ऑनलाइन प्रोडेक्ट आर्डर करते हैं तब ऑनलाइन पेमेंट कर सकते है या आप प्रोडेक्ट आने के बाद पैसा पे कर सकते है।

यदि आपके पास पैसा नही है और आप प्रोडेक्ट खरीदना चाहते है तो आप फ्लिपकार्ट में Flipkart Pay Later का उपयोग करके आप उधारी में समान खरीद सकते है। इस लेख में हम फ्लिपकार्ट पे लेटर क्या है और इसे कैसे उपयोग करते है और कैसे एक्टिव करें? इसके बारे में विस्तार से जानेंगे

फ्लिपकार्ट पे लेटर क्या है, जानिए पूरी जानकारी हिंदी में

फ्लिपकार्ट पर पे लेटर क्या है?

फ्लिपकार्ट पे लेटर भुगतान करने का एक तरीका है जिसका उपयोग फ्लिपकार्ट और इसकी कुछ साझेदार साइटों (जैसे कि Myntra) पर किया जा सकता है। आप खरीद के समय पेमेंट किए बिना पूरे महीने में कितनी भी बार खरीदारी करने के लिए इस विकल्प का उपयोग कर सकते हैं। अगले महीने की 5 तारीख तक आपको पूरी राशि का एक साथ या ईएमआई में भुगतान कर सकते हैं। फिलहाल आप फ्लिपकार्ट और अन्य पार्टनर प्लेटफॉर्म पर कुछ प्रोडक्ट के लिए इस विकल्प को उपयोग कर सकते हैं।

मई 2021 से, फ्लिपकार्ट पे लेटर 1,000/- रुपये से अधिक के बिलों में 10/- रुपये का शुल्क लगेगा। (इसमें केवल बाद में भुगतान की सीमा का उपयोग शामिल होगा, ईएमआई और फ्लिपकार्ट स्मार्ट अपग्रेड को उपयोग शुल्क की गणना के लिए नहीं जोड़ा जाएगा है)

फ्लिपकार्ट पे लेटर को कैसे एक्टिव करें?

फ्लिपकार्ट पे लेटर को एक्टिव करने के लिए निम्न स्टेप को फॉलो करे –

  1. सबसे पहले अपने मोबाइल में फ्लिपकार्ट ऐप ओपन करे।
  2. इसके बाद ‘My Account’ पर क्लिक करे।
  3. यहां आपको ‘Flipkart Pay Later’ का ऑप्शन दिखाई देगा, इसके ठीक बगले में ‘Activate Now’ पर क्लिक करे।
  4. क्लिक करते ही एक नया पेज ओपन होगा, अब आप स्क्रॉल करे और ‘Activate Now’ पर क्लिक करे।
  5. अब, आपको फ्लिपकार्ट पे लेटर केवाईसी करने के लिए अपना आधार और पैन कार्ड डिटेल्स भरे और ‘Continue’ पर क्लिक करे।
  6. अब आपके आधार नंबर की वेरीफाई के लिए आपके फोन पर वन-टाइम पासवर्ड (ओटीपी) भेजेगा। (यह आधार में पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा।)
  7. इसके बाद ओटीपी टाइप करके Verify पर क्लिक करे।
  8. ओटीपी Verify होने के बाद submit your application. पर क्लिक करे।

इस प्रकार से आप फ्लिपकार्ट पे लेटर को एक्टिव कर सकते है।

फ्लिपकार्ट पे लेटर का उपयोग कैसे करें?

फ्लिपकार्ट पे लेटर का उपयोग करने के लिए निम्न स्टेप को फॉलो करे –

  1. सबसे पहले आपने मोबाइल में फ्लिपकार्ट ओपन करे।
  2. इसके बाद सेलेक्ट किए गए प्रोडेक्ट को BUY NOW क्लिक करे।
  3. इसके बाद Flipkart pe later ऑप्शन सेलेक्ट करे और continue पर क्लिक करे।
  4. इसके बाद कैप्चर कोड टाइप करके ऑर्डर कंप्लीट करे। इस ऑर्डर के पैसे का भुगतान अगले महीने 1 से 5 तारीख के बीच करना होगा।

इस प्रकार से आप फ्लिपकार्ट पे लेटर का उपयोग कर सकते है।

Flipkart Pay Later में बिल पेमेंट कैसे करें?

यदि अपने Flipkart pay later Credit द्वारा शॉपिंग किया है और आप उसका पेमेंट करना चाहते है तो आप कुछ स्टेप को फॉलो करके आसानी से बिल पेमेंट कर सकते है।

  1. सबसे पहले अपने मोबाइल में फ्लिपकार्ट ओपन करे।
  2. इसके बाद My Account पर क्लिक करे।
  3. यहां आपको ‘Flipkart Pay Later’ का ऑप्शन मिलेगा उस पर क्लिक करे।
  4. ‘Flipkart Pay Later’ पर क्लिक करने के बाद आपको अपना बिल का स्टेटमेंट दिखाई देगा और ठीक उसके सामने आपको Bill pay का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करे।
  5. इसके बाद पेमेंट मोड सेलेक्ट करे और पेमेंट कर दे।
  6. कुछ समय बाद आपका पेमेंट सक्सेस हो जायेगा।

इस प्रकार से आप Flipkart Pay Later में बिल पेमेंट कर सकते है।

इन्हें भी देखें

Flipkart Pay Later (EMI) पर क्रेडिट लिमिट कैसे देखे?

Flipkart Pay Later (EMI) पर क्रेडिट लिमिट देखने के लिए निम्न स्टेप को फॉलो करे –

  1. सबसे पहले आपने मोबाइल में फ्लिपकार्ट ओपन करे।
  2. इसके बाद ‘My Account’ पर क्लिक करे।
  3. अब आपको ‘Flipkart Pay Later’ का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करे।
  4. इसके बाद ‘Credit Usage’ पर क्लिक करे।
  5. यहां आप total credit limit, remaining credit limit, bills due and the usage for the current month. सारा देख सकते है।

इस प्रकार से आप Flipkart Pay Later (EMI) पर क्रेडिट लिमिट देख सकते है।

फ्लिपकार्ट पे लेटर लिमिट

जब आपका आवेदन कंपनी द्वारा स्वीकृत हो जाता है, तो आपके खाते के लिए “फ्लिपकार्ट पे लेटर” सुविधा चालू हो जाएगी। फ्लिपकार्ट शुरू में फ्लिपकार्ट पे लेटर के साथ ₹5,000 की क्रेडिट लिमिट प्रदान करता है, लेकिन यह समय के साथ बढ़ सकती है।

फ्लिपकार्ट पे लेटर बिल भुगतान नियत तारीख तक नहीं करने पर

यदि आप फ्लिपकार्ट पे लेटर का उपयोग करके उधारी प्रोडेक्ट खरीदे है तो आपको नियत तिथि में पैसा पे करना पड़ता है यदि आप नियत तिथि में पैसा पे नही करते है तो उसका आपको कितने का प्रोडेक्ट है उसके आधार पर जुर्माना लगाया जाता है। जैसे –

Bill AmountLate Payment Charge Amount*
Rs 100 – Rs 500Rs 60
Rs 501 – Rs 1000Rs 125
Rs 1001 – Rs 2000Rs 175
Rs 2001 – Rs 4000Rs 300
Rs 4001 – Rs 5000Rs 410
Rs 5000 & aboveRs 600

फ्लिपकार्ट पे लेटर के फायदे

फ्लिपकार्ट पे लेटर के फायदे निम्नलिखित दिया गया है –

  1. केवल एक क्लिक के साथ आसान चेकआउट कर सकते है।
  2. बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के एक महीने से अधिक का क्रेडिट देता है।
  3. इसमें किफ़ायती ईएमआई और फ्लिपकार्ट स्मार्ट अपग्रेड प्लान उपलब्ध हैं।
  4. पूरे महीने खरीदारी करें और अपनी सभी खरीदारी का भुगतान एक साथ कर सकते है।
  5. यदि आप प्रोडेक्ट रिटर्न करते है तो पैसा भी रिटर्न हो जायेगा।

फ्लिपकार्ट पे लेटर के नुकसान

फ्लिपकार्ट पे लेटर के नुक्सान निम्नलिखित है:

  1. इसे डीएक्टिवेट करना मुश्किल है, आपको कस्टमर केयर में कॉल करना पड़ेगा
  2. अगर आप इस सर्विस को एक्टिवेट करते हैं तो क्रेडिट हिस्ट्री में पर्सनल लोन हमेशा दिखाई देगा, जब तक यह सर्विस रहेगा
  3. आपका क्रेडिट स्कोर डाउन हो सकता है
  4. बिल भुगतान नियत तारीख तक नहीं करने पर फाइन लगता है

इस आर्टिकल में हमने फ्लिपकार्ट पे लेटर क्या है, इसके बारे में जाना। उम्मीद है इस आर्टिकल पढ़ने के बाद आप फ्लिपकार्ट पे लेटर के बारे में जान पाए होंगे। इस आर्टिकल से सम्बन्धित कोई भी सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में जरुर पूछें।