राशि एक ज्योतिषीय प्रणाली होती है जिसमें हमारे जन्म की तिथि के आधार पर हमारे व्यक्तिगत गुण, स्वभाव, और भविष्यफल का पता लगाया जाता है। यह एक प्रकार की ज्योतिष शास्त्र है जिसमें 12 प्रमुख राशियाँ होती हैं। अपने राशि का पता लगाने के कई तरीके हैं उनमे से एक है जन्मतिथि से अपनी राशि जानना।

इस लेख में हम जन्मतिथि से अपनी राशि कैसे जानते हैं, इसके बारे में जानेंगे। किसी व्यक्ति की जन्मतिथि उस व्यक्ति के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी रखती है कि वे कौन हैं, उनके लक्षण और उनका व्यक्तित्व क्या है।

जन्मतिथि के अनुसार अपनी राशि कैसे जाने?

हमने नीचे एक सूची बनाया है जिसमें आप आसानी से अपने जन्म के आधार पर अपनी राशि क्या है, जान सकते हैं।

क्रमांकराशिजन्म तारीख
1मेष21 मार्च – 19 अप्रैल
2वृषभ20 अप्रैल – 20 मई
3मिथुन21 मई – 21 जून
4कर्क22 जून – 22 जुलाई
5सिंह23 जुलाई – 22 अगस्त
6कन्या23 अगस्त – 22 सितंबर
7तुला23 सितंबर – 23 अक्टूबर
8वृश्चिक24 अक्टूबर – 22 नवंबर
9धनु23 नवंबर – 21 दिसंबर
10मकर22 दिसंबर – 19 जनवरी
11कुंभ20 जनवरी – 18 फरवरी
12मीन19 फरवरी – 20 मार्च

मेष (21 मार्च – 19 अप्रैल)

यदि आपका जन्म 21 मार्च से 19 अप्रैल के बीच हुआ है तो आप मेष राशि के हैं यह राशि चक्र का पहली राशि होती है। भेड़ को इस राशि का प्रतिक माना जाता है। मेष राशि वालों, अपनी ऊर्जा और दृढ़ संकल्प का बुद्धिमानी से उपयोग करें, और आप अपने जीवन के विभिन्न हिस्सों में बहुत प्रगति कर सकते हैं।

वृषभ 20 अप्रैल – 20 मई

यदि आपका जन्म 20 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ है तो आप वृषभ राशि के हैं और आपके राशी प्रतीक बैल को माना जाता है। इस राशि के लोगों के लिए भावनात्मक और वित्तीय सुरक्षा को महत्वपूर्ण होती है।

मिथुन (21 मई – 21 जून)

अगर आप का जन्मदिन 21 मई – 21 जून के बीच में आता है तो आप मिथुन राशि के हैं। आपके राशि का प्रतीक चिन्ह जुड़वां है। इस राशि के लोग जिज्ञासु और खोजने का बहुत शौक होता है।

कर्क (22 जून – 22 जुलाई)

आपका डेट ऑफ़ बर्थ 21 जून से 22 जुलाई के बीच में हैं तो आप कर्क राशि के हैं। इस राशि का प्रतीक केकड़ा को माना जाता है। इस राशि के लोग आपसी सम्बन्धों और देखभाल को ज्यादा महत्व देते हैं। इसके अलावाअपनी संवेदनाओं के साथ जुड़े रहना पसंद करते हैं और अपने परिवार और प्रियजनों के साथ बेहतर संबंध बनाने का प्रयास करते हैं।

यह भी देखें: नाम और डेट ऑफ बर्थ से कुंडली मिलान कैसे करें

सिंह (23 जुलाई – 22 अगस्त)

यदि आप 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच में किसी भी दिन डेट ऑफ़ बर्थ पड़ता है तो आप सिंह राशि के हैं और प्रतीक चिन्ह शेर है, आपका तत्व अग्नि है, और सूर्य आपका शासक ग्रह है। इस राशि के लोग स्वभाव में एक लीडर की तरह होते हैं।

कन्या (23 अगस्त – 22 सितंबर)

23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच के जन्मतिथि वाले लोग कन्या राशि में आते हैं। इस राशि के लोगों का स्वभाव हमेशा प्यार करने और प्यार पाने की इच्छा रखते हैं। वे मेहनती और विचारशील होते हैं और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कठिनाइयों का सामना करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

तुला (23 सितंबर – 23 अक्टूबर)

अगर आपका डेट ऑफ़ बर्थ 23 सितंबर से 22 अक्टूबर के बीच पड़ता है तो आप तुला राशि के हैं। इस राशि का प्रतीक चिन्ह तराजू होता है। ये लोग अपने शौकों और रुचियों के प्रति संवेदनशील होते हैं और अपने आस-पास की कला और सौंदर्य को महत्वपूर्ण मानते हैं।

वृश्चिक (24 अक्टूबर – 22 नवंबर)

23 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच जन्म लेने वालों का राशि वृश्चिक होता है और इस राशि को का प्रतीक चिन्ह बिच्छू है। इस राशि के लोग में महान साहस की भावना होती है और कठिनाइयों का सामना करने में बड़े ही साहसी होते हैं। इसके अलावा ये लोग अपनी दृढ़ संवाद क्षमता के लिए प्रसिद्ध होते हैं और अपने विचारों और मिशन्स को पूरा करने में पूर्णरूप से समर्पित रहते हैं।

धनु (23 नवंबर – 21 दिसंबर)

धनु राशि के लोगों का डेट ऑफ़ बर्थ 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच होता है और इस राशि का प्रतीक चिन्ह धनु है। इस राशि के लोग दुनिया में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए हमेशा उत्सुक होते हैं।

मकर (22 दिसंबर – 19 जनवरी)

यदि आपका जन्मदिन 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच आता है तो आप मकर राशि के हैं। इस राशि का प्रतीक चिन्ह बकरी होता है। इस राशि के लोग अपने समृद्धि और समाजिक स्थिति को महत्वपूर्ण मानते हैं और अपने परिवार और समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कुंभ (20 जनवरी – 18 फरवरी)

इस राशि के लोगों का जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच होता है और प्रतीक चिन्ह पानी का पोट (Water Pot) होता है। इस राशि के लोग सामाजिक और मानवी मुद्दों के प्रति संवेदनशील होते हैं और वे अच्छे संवादक भी होते हैं।

मीन (19 फरवरी – 20 मार्च)

19 फरवरी से 20 मार्च के बीच के डेट ऑफ़ बर्थ वालों का राशि मीन होता है। इस राशि के लोग अक्सर अपनी खुद की सपनों की दुनिया में जीते हैं। इन्हें आत्मा की शांति और आंतरिक सुख की तलाश होती है और वे अपने आत्मा के गहरे रहस्यों को समझने की कोशिश करते हैं।

इस लेख में हमने जन्मतिथि से राशि कैसे पता करें, इसके बारे में जाना। उम्मीद है इस लेख को पढ़ने के बाद अपनी राशि का नाम जान गए होंगे। अगर आपके मन में कोई भी सवाल हो तो नीचे बताये गए कमेंट बॉक्स में अवश्य पूछें।