क्या आप सुपर कंप्यूटर के बारे में जानते हैं? आखिर सुपर कंप्यूटर क्या है और ये सामान्य कंप्यूटर से किस तरह अलग है? आज हम इसी के बारे में विस्तार से जानेगें।

आज के समय में हमारे जीवन में कंप्यूटर की अपनी एक अहम भूमिका है। इन कंप्यूटर के बदौलत ही हम कई सारे काम चुटकियों में कर लेते हैं लेकिन जब हम बात करें महासंगणक की तो बड़े-बड़े बॉक्स की तरह दिखाई देने वाले कंप्यूटर हमारे दिमाग में आते हैं। इनके मदद से मानव स्वास्थ्य, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, मौसम सम्बंधी सटीक भविष्यवाणी इत्यादि के लिए इस्तेमाल किये जाते हैं। आइये जानते हैं सुपर कंप्यूटर के बारे में

सुपर कंप्यूटर क्या है?

सुपर कंप्यूटर उन कंप्यूटर को कहा जाता है जो वर्तमान समय में सबसे ज्यादा पावरफुल और काफी तेजी से कार्य करने वाले कंप्यूटर होते है।

इनका उपयोग मुख्य रूप से राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी अनुप्रयोगों में किया जाता था। जैसे परमाणु हथियार डिजाइन,  क्रिप्टोग्राफी इत्यादि लेकिन आज के समय में इन कंप्यूटर का उपयोग एयरोस्पेस, पेट्रोलियम, ऑटोमोटिव उद्योग में किया जाता है। इन सभी के अलावा इंजीनियरिंग और वैज्ञानिक अनुसंधान से जुड़े क्षेत्रों में भी व्यापक रूप से इस्तेमाल किया जाता है।

वर्तमान समय में उपलब्ध ज्यादातर Supercomputer ऐसे कंप्यूटर है जो पैरेलल प्रोसेसिंग का उपयोग करते हुए एक साथ कई सारे काम को काफी तेजी से करते है। यह सामान्य कंप्यूटर की तुलना में काफी ज्यादा बड़े और उच्च स्तरीय कंप्यूटेशनल क्षमता वाले कंप्यूटर होते हैं। इस तरह के कंप्यूटर का उपयोग उन क्षेत्रों में अत्यधिक किया जाता है जहां अत्यधिक गति के साथ गणितीय गणना करने की आवश्यकता होती है।

सुपर कंप्यूटर कैसे काम करता है?

Supercomputers कैसे काम करते है?  इसे समझने से पहले हमें यह पता होना चाहिए कि ये समय के साथ बदलते रहते हैं। जो कंप्यूटर अभी हम इस्तेमाल करते हैं यह किसी समय पर सुपर हुआ करते थे लेकिन इन कंप्यूटर की जगह  वर्तमान  के supercomputers ने ले लिया है। 

इनकी जगह लेने के लिए क्वॉन्टम कंप्यूटर तैयार है, क्वांटम कंप्यूटर वर्तमान के कंप्यूटर की तुलना में काफी ज्यादा तेजी से काम करते हैं। आइए जानते हैं वर्तमान समय के  सुपर कंप्यूटर कैसे काम करते हैं।

वर्तमान समय में यह आकार में बहुत बड़े और बहुत तेजी से कार्य  करते है लेकिन इसके कार्य करने का  तरीका सामान्य कंप्यूटर की तुलना में बहुत ही अलग होता है। यह कंप्यूटर पैरेलल प्रोसेसिंग का इस्तेमाल करते है  इसलिए यह एक साथ कई सारे कार्य को आसानी से और काफी तेजी से करते है। आइए जानते हैं पैरेलल प्रोसेसिंग क्या होता है। जब कंप्यूटर अपने कार्य को अलग-अलग भागों में  बांटकर करता है, इसे ही  पैरेलल प्रोसेसिंग कहते हैं।

विश्व का प्रथम सुपर कंप्यूटर कौन सा है?

विश्व का सबसे पहला सुपर कंप्यूटर की बात करें तो सीडीसी 6600 का नाम आता है। सबसे पहले सफल super computer बनाने का श्रेय अमेरिकी इलेक्ट्रिकल इंजीनियर supercomputer आर्किटेक्ट सीमौर को जाता है, इन्होंने ही सीडीसी 6600 का डिजाइन किया था।  इस कंप्यूटर को Control Data Corporation के द्वारा 1964 में निर्माण किया गया था। सीडीसी 6600 की क्षमता तीन मेगा फ्लॉप तक था। यह 1964 से लेकर 1969 तक दुनिया सबसे पॉवरफुल कंप्यूटर था।

दुनिया का सबसे तेज़ सुपर कंप्यूटर

हम सभी जानते हैं कि विश्व भर में इन कंप्यूटर का इस्तेमाल हो रहा है लेकिन क्या आप ने कभी सोचा ही विश्व का सबसे तेज सुपर कंप्यूटर कौन सा है? आइए जानते हैं विश्व के सबसे तेज super computer के बारे में लेकिन उससे पहले आपको Top500 के बारे में पता होना चाहिए।

Top500 एक प्रोजेक्ट है इसे 1993 में लांच किया था इसका मुख्य उद्देश्य Supercomputers सम्बंधित आकड़ों को सुधारना और नए  आकड़ों को अपडेट रखना।

Top500 के द्वारा हर वर्ष दुनिया भर के बेस्ट 500 सुपर कंप्यूटर की लिस्ट जारी करता है हाल ही नवंबर 2020 में टॉप 500 लिस्ट जारी हुआ था इसी के इसी के आधार पर हम जानेंगे। 

सुपर कंप्यूटर

FUGAKU

यह दुनिया का सबसे पॉवरफुल super computer है जिसे जापान ने बनाया है। इस कंप्यूटर का मुख्य उद्देश्य मेडिकल अनुप्रयोगों, प्राकृतिक आपदा सिमुलेशन और ब्रह्मांड के मूलभूत नियमों का अध्ययन करने के लिए इसे निर्मित किया गया है।

SUMMIT

Summit दुनिया का दूसरा सबसे पॉवरफुल कंप्यूटर है। जिसे आईबीएम ने बनाया है। जून 2020 से पहले यह दुनिया का सबसे टॉप था।  इस कंप्यूटर को बनाने  का उद्देश्य कंप्यूटर वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं को ऊर्जा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, मानव स्वास्थ्य और अन्य अनुसंधान क्षेत्रों के जटिल कार्यों को समझने के लिए बनाया गया।

SIERRA

यह भी एक अमेरिकी सुपर कंप्यूटर है। इसका इस्तेमाल संयुक्त राज्य अमेरिका के परमाणु हथियारों की सुरक्षा व्यवस्था और प्रभावशीलता को सुनिश्चित करने में इसके अलावा परमाणु परीक्षण के उपयोग के बिना अपने परमाणु हथियारों की विश्वसनीयता परीक्षण और रखरखाव के कार्यक्रम में उपयोग किया जाता है।

SUNWAY TAIHULIGHT

Sunway TaihuLight को चाइना ने बनाया है। इस कंप्यूटर को बनाने का मुख्य उद्देश्य मौसम संबंधित पूर्व अनुमान लगाना, परमाणु हथियारों को डिजाइन करना, तेल क्षेत्र का पता लगाना इत्यादि है।

भारत के सबसे तेज़ सुपर कंप्यूटर

अगर हम भारत के के बारे में बात करें तो भारत के पास केवल 11 सुपर कंप्यूटर है, जिनमें से दो दुनिया के टॉप 100 में शामिल है। आइए जानते हैं भारत के टॉप 03 supercomputers के बारे में जो टॉप 500 में शामिल हैं।

PARAM SIDDHI-AI 

यह वर्तमान भारत का सबसे पावरफुल कंप्यूटर हैं दुनिया के शीर्ष 500 सबसे शक्तिशाली कंप्यूटर सिस्टम में 62 की वैश्विक रैंकिंग हासिल है। PARAM SIDDHI को राष्ट्रीय सुपर कंप्यूटिंग अभियान (एनएसएम) के तहत बनाया गया है।

PARAM SIDDHI-AI  को बनाने का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा, ऊर्जा, साइबर सुरक्षा, अंतरिक्ष, ए.आई. अनुप्रयोगों, मौसम और जलवायु सम्बंधी चुनौतियों को समझना और हल निकलना।

PRATYUSH

PRATYUSH वर्तमान भारत का दूसरा सबसे पॉवरफुल supercomputer है। इसकी वैश्विक रैंकिंग 77 है। इसका उपयोग मानसून, सुनामी, चक्रवात, भूकंप, वायुगुणवत्ता इत्यादि में बदलाव और उसके पीछे की प्रक्रिया से सम्बंधित जानकारी और भविष्यवाणी के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह पूर्ण से मौसम को समझने के लिए समर्पित है। इसे भारतीय मौसम विज्ञान संसथान पुणे में लगाया गया है।

MIHIR

MIHIR वर्तमान भारत का तीसरा सबसे पॉवरफुल कंप्यूटर है। इसकी वैश्विक रैंकिंग 144 है। इस कंप्यूटर को बनाने का मुख्य उद्देश मध्यम अवधि के मौसम का सटीक भविष्यवाणी करने के लिए बनाया गया है।

सुपर कंप्यूटर का उपयोग कहाँ कहाँ किया जाता है?

1.जलवायु अनुसंधान

2. मौसम की भविष्यवाणी

3. तेल और गैस की खोज

4. शारीरिक सिमुलेशन

5. आणविक मॉडलिंग

6. क्वांटम यांत्रिकी

7. एनिमेटेड ग्राफिक्स

8. परमाणु ऊर्जा अनुसंधान

9. तरल गतिशील गणना

10. जेनेटिक एनालिसिस

इन्हें भी देखें

आज के इस आर्टिकल में हमने सुपर कंप्यूटर क्या है, दुनिया और भारत के सबसे तेज़ सुपर कंप्यूटर के बारे में भी जाना उम्मीद है इस आर्टिकल को पढने के बाद आपको काफ़ी कुछ नया सीखने को मिला होगा इस आर्टिकल से सम्बन्धित कोई भी सवाल हो तो आप हमें कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं

अगर यह आर्टिकल आपके लिए उपयोगी साबित हुआ हो तो इसे अपनों के साथ सोशल मीडिया में शेयर करना न भूलें हिंदी टिप्स दुनिया के नए आर्टिकल्स के अपडेट पाने के लिए फेसबुक ट्विटर पर फॉलो करें।